सिर्फ छक्के-चौकों से कूट दिए इतने रन! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बदल दिया T20 क्रिकेट का पूरा भूगोल

0

नई दिल्ली: जब भी क्रिकेट के इतिहासकार आईपीएल 2026 को याद करेंगे, तो उनके जेहन में कई बातें आएंगी, जैसे राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ तक का शानदार सफर या कई युवा सितारों का उदय। लेकिन इन सब यादों से ऊपर, यह सीजन सिर्फ एक खिलाड़ी के नाम रहेगा, जिसने पावर-हिटिंग और बाउंड्री मारने की परिभाषा को हमेशा के लिए बदल दिया। बिहार के 15 साल के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए ऐसे आंकड़े पेश किए हैं, जिन पर पहली बार में यकीन करना नामुमकिन लगता है। वैभव ने 16 पारियों में 237.31 के हैरतंगेज स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जिसमें 63 चौके और रिकॉर्ड-तोड़ 72 छक्के शामिल रहे।

सिर्फ छक्कों से बनाए 432 रन

वैभव की इस ऐतिहासिक बल्लेबाजी का सबसे अनोखा आंकड़ा उनकी ऑरेंज कैप नहीं, बल्कि छक्कों से बटोरे गए रन हैं। उन्होंने इस सीजन सिर्फ छक्कों से कुल 432 रन बनाए हैं। वैभव ने अपने कुल 776 रनों में से 55 प्रतिशत से ज्यादा रन सिर्फ छक्कों के जरिए बनाए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीजन में आईपीएल के कई स्थापित स्टार्स पूरे सीजन में कुल मिलाकर भी 432 रन नहीं बना सके, जितने रन वैभव ने सिर्फ हवा में गेंद उड़ाकर बना दिए। इस सीजन में केवल चुनिंदा बल्लेबाज ही 500 रन का आंकड़ा पार कर पाए। वैभव की इस रणनीति ने टी20 क्रिकेट के अर्थशास्त्र को बदल दिया, जहां उन्होंने सिंगल-डबल लेने के बजाय पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर आक्रमण करना सही समझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here