सिवनी मालवा। नरेंद्र मोदी की एक अनोखी तस्वीर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि यह तस्वीर रंग-बिरंगी झालमुड़ी के दानों से तैयार की गई है।
सुपरली के किसान और कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने प्रधानमंत्री मोदी का यह विशेष पोर्ट्रेट तैयार किया है। उन्होंने झालमुड़ी के दानों को अलग-अलग रंग देकर बेहद आकर्षक कलाकृति बनाई।
विविधता में एकता’ का संदेश
कलाकार योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने बताया कि झालमुड़ी देशभर में अलग-अलग नामों से जानी जाती है, लेकिन इसका स्वाद और बनाने का तरीका लगभग समान होता है।
उन्होंने कहा कि यही वजह है कि झालमुड़ी “विविधता में एकता” का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही इसे संघर्ष और संकल्प का प्रतीक भी माना जाता है।
सोशल मीडिया पर चर्चा में कलाकृति
झालमुड़ी से बनाई गई प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर अब लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। स्थानीय स्तर पर इस अनोखी कला की खूब सराहना हो रही है।










































