सीएम शिवराज ने कहा, जोबट में खुलेगा 100 बिस्तरों का अस्पताल

0

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बुधवार दोपहर 12:50 बजे जोबट विधानसभा में जनदर्शन के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री शिवराज विकास कार्यों का लोकार्पण किया, कार्यक्रम में जोबट में 100 बिस्तरों का अस्पताल खोलने की घोषणा की। उन्होंने यहां स्टेडियम खोलने की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही जिले में औद्योगिक विकास करने की बात भी कही। उन्होंने कहा ग्राम उमरी में 28 हेक्टेयर में छोटे उद्योग स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के मंच पर महिला स्व सहायता समूह सदस्यों से चर्चा की। गन बाई सीएम से बोली-भीली भाषा में बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दी जाए, मुख्यमंत्री ने कहा जल्द शुरू करेंगे। जोबट कृषि उपज मंडी प्रांगण में महिला स्व सहायता समूह की सदस्य गन बाई सीएम से भीली भाषा में बात की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को भीली भाषा में भी प्राथमिक शिक्षा दी जाए। इस पर पीएम ने जवाब दिया जल्द ही शुरू करेंगे। इस पर सभा में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

महिला स्व सहायता समूह सदस्य नानपुर की गनबाई से मंच पर संवाद करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल किया की वर्मी कंपोस्ट से आप को कितनी आय होती है। इस पर गन बाई ने जवाब दिया कि जैविक खेती के जरिए सब्जी और फल उगाने पर उन्हें साल भर में 80 से 90000 रुपये तक आय हो जाती है। इस पर सीएम ने सभी से तालियां बजवाई। पूछा आगे क्या योजना है। इस पर गनबाई ने कहा अब मैं अन्य दीदियों को भी जैविक खेती का प्रशिक्षण देना चाहती हूं। इस पर सीएम बहुत खुश हुए। यहां से सीएम रोड शो के लिए रवाना होंगे। जोबट कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहा है कार्यक्रम। जोबट में मुख्यमंत्री को आदिवासियों के पारंपरिक शास्त्र तीर और कमान भेंट किए गए। मुख्यमंत्री ने जैसे ही तीर को कमान पर चढ़ाया सभा में उपस्थित लोग हर्षित हो उठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here