सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम के पलसोड़ा में अटल जी की प्रतिमा की अनावरण किया

0

रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम जिले के ग्राम पलसोड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम में जल समस्या निराकरण के लिए योजना बनाई जाएगी, इस दौरान सीएम ने ग्रामीणों के साथ भेंट की।

मुख्यमंत्री के आने से पहले नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

मुख्यमंत्री रतलाम कलेक्ट्रेट परिसर में आने से पहले नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के 2 दर्जन से अधिक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया और अन्य नेता विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने के लिए कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्र हुए थे। दोपहर करीब 12:40 बजे वे नारेबाजी करते हुए, मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस व प्रशासनिक-अधिकारी मौके पर पहुंचे और कहा कि नारेबाजी क्यों कर रहे हो। इसके बाद पुलिस दल ने नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेलानी, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मयंक जाट, शहर अध्यक्ष वुशत जैदी, पूर्व पार्षद नासिर कुरैशी, फयाज मंसूरी सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों ने पकड़ा और वाहनों में बैठाया। इस दौरान एक महिला नेत्री की गोद में 3 वर्षीय बालिका भी थी उसे भी पुलिस ने मां के साथ वाहन में बैठा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here