सीएसके के प्लेऑफ में जाने की संभावना 19% घटी, पंजाब किंग्स को सबसे ज्यादा फायदा, प्रोबेबिलिटी समझें

0

चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। आईपीएल 2026 के 59वें मैच में सीएसके को प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने हरा दिया। इकाना स्टेडियम पर सीएसके को 20 गेंद रहते 7 विकेट से हार मिली। इसके टीम का नेट रन रेट भी खराब हो गया है। इसके साथ ही प्लेऑफ में जाने की संभावना 20 प्रतिशत कम हो गई है। लीग में अभी 59 मुकाबले हो चुकी हैं। लखनऊ के अलावा मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

सीएसके के प्लेऑफ में जाने की संभावना 28.4%

इस मुकाबले में पहले चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में जाने की प्रोबेबिलिटी 47 प्रतिशत थी। हार के साथ ही यह गिरकर 28.4 प्रतिशत रह गई है। वहीं पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का फायदा हुआ है। पंजाब की संभावना 42.7 प्रतिशत ही थी जो अब 48.8 प्रतिशत हो गई है। वहीं राजस्थान के प्लेऑफ में जाने की प्रोबेबिलिटी 47 से बढ़कर करीब 52 प्रतिशत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here