मोबाइल की घंटी बजने पर हुआ खुलासा फंदे पर लटकी मिली लाड़ली
पद्मेश न्यूज।वारासिवनी। खैरलांजी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम आरंभा में शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ ११वीं कक्षा की एक १६ वर्षीय छात्रा ने अपने ही सूने घर में फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना की खबर जैसे ही पूरे गाँव में फैली सनसनी मच गई और हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना मिलते ही खैरलांजी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और गहन जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम आरंभा के निवासी मोतीलाल ठाकरे का परिवार यहाँ रहता है। उनकी छोटी बेटी शिवानी ठाकरे १६ वर्ष शिक्षा में होनहार थी और उसने इसी वर्ष पीएम श्री स्कूल भेंडारा में कक्षा ११वीं बायोलॉजी में प्रवेश लिया था। गुरुवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गई थी लेकिन शुक्रवार को वह घर पर ही थी। घटना शुक्रवार दिन की है जब शिवानी घर पर अकेली थी। उसके पिता आजीविका चलाने के लिए रायपुर छत्तीसगढ़ गए हुए हैं जहाँ वह मजदूरी करते हैं। जबकि उसकी माँ और बड़ी बहन धान की रोपाई के लिए खेतों में गई हुई थीं। घर पर सिर्फ शिवानी और उसकी बुजुर्ग दादी थीं। दादी घर के बाहरी हिस्से में थीं जबकि शिवानी अंदर कमरे में थी। इसी बीच अज्ञात कारणों के चलते शिवानी ने कमरे के भीतर फ ांसी का फं दा बनाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस खौफनाक वारदात का पता तब चला जब शिवानी के मोबाइल पर अचानक किसी का फ ोन आया और रिंगटोन बजने लगी। लगातार मोबाइल बजने पर जब उसकी दादी कमरे की तरफ गईं तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। शिवानी फ ांसी के फ ंदे पर लटकी हुई थी और उसकी सांसें थम चुकी थीं। वृद्ध दादी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहाँ ग्रामीणों का भारी हुजूम जमा हो गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल घटना की सूचना खैरलांजी थाना पुलिस को दी गई। चूंकि मामला एक नाबालिग लडक़ी की संदिग्ध आत्महत्या से जुड़ा था इसलिए खैरलांजी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गंभीरता को समझा। पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और बालाघाट से फ ॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को विशेष रूप से मौके पर बुलाया। एफ एसएल टीम और स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पूरी की। पुलिस ने मृतिका के शव को खैरलांजी स्थित पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं खैरलांजी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस के द्वारा परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रहे हैं ताकि आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
इनका कहना हैं
दूरभाष पर चर्चा में बताया कि आरंभा में एक बच्ची के द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। जिस पर खैरलांजी पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है वहीं एफएसएल टीम के द्वारा घटना की जांच की जा रही है। १६ वर्षीय बालिका है अब किस कारण उसने यह कदम उठाया वह विवेचना का विषय है मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है। अभी तक मौत का कारण अज्ञात हैं।
अभिषेक चौधरी एसडीओपी वारासिवनी
0000000000000000000000










































