सेवानिवृत हुए होमगार्ड सैनिक दुर्गा प्रसाद बिसेन

0

होमगार्ड सैनिक दुर्गा प्रसाद बिसेन अपनी 33 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर बुधवार शाम को सेवानिवृत हो गए। जिनके सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली थाने में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें विदाई दी गई। जहां विदाई के दौरान बारी बारी से समस्त कोतवाली स्टाफ ने उन्हें फूलों की माला पहनकर उनका स्वागत किया। तो वही पुष्प गुच्छ भेंट कर मुंह मीठा कराकर, उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ उन्हें विदाई दी गई।जहां विदाई के इस मौके पर कोतवाली स्टाफ ने बजे गाजे के साथ थाना प्रभारी के वाहन में बैठाकर उन्हें घर तक छोड़ा। आपको बताएं कि होमगार्ड सैनिक दुर्गा प्रसाद बिसेन पिछले 10 वर्षों से कोतवाली थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

साइकिल से दी 33 वर्षों तक सेवाएं
आपको बताएं कि होमगार्ड सैनिक दुर्गा प्रसाद बिसेन वर्ष 1991 में होमगार्ड में भर्ती हुए थे। जिन्होंने थाना किरनापुर, बैहर ,लांजी, रामपायली, वारासिवनी, कलेक्टर कार्यालय, कलेक्टर बंगला, पीबी कार्यालय और वायरलेस विभाग सहित अन्य जगहों पर अपनी सेवाएं दी है। जो पिछले 10 वर्षों से थाना कोतवाली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि होमगार्ड सैनिक दुर्गा प्रसाद बिसेन 4 जून को होमगार्ड कार्यालय से अपनी 33 वर्षों की सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हुए।जहा कोतवाली थाने में दी गई 10 वर्षों की सेवा अवधि पर उन्हें 5 जून बुधवार की रात कोतवाली थाने में एक समारोह का आयोजन उन्हें विदाई दी गई। बताया जा रहा है कि श्री बिसेन ने 33 वर्षों तक विभिन्न विभागों में साइकिल से अपनी सेवाएं दी है।

पहले तामील किए 18 समस,फिर विदाई समारोह में हुए शामिल
होमगार्ड सैनिक श्री बिसेन पिछले 10 वर्षों से कोतवाली थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे।जो समस, वारंट, स्थाई वारंट, पॉइंट ड्यूटी,रात्रि गस्त, चुनाव ड्यूटी आदि कार्यों में शासन को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।आज बुधवार रात को आयोजित विदाई समारोह के पूर्व भी उन्होंने 18 समस तामील किए थे। जिसके उपरांत वे कोतवाली थाने में आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए थे।

पहली बार किसी होमगार्ड सैनिक को मिला इतना सम्मान
बुधवार की रात करीब 8 बजे कोतवाली थाने में आयोजित विदाई समारोह के दौरान कोतवाली स्टाफ ने उनका फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं मुंह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।विदाई समारोह के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ ने बारी बारी से होमगार्ड सैनिक श्री बिसेन के कार्यकाल को याद कर, उनके कार्यों की सरहाना की वही उनसे मिले भरपूर सहयोग को याद किया। तो वही उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ उन्हें कोतवाली थाने से विदाई दी गई। इस दौरान खास बात यहा रही की कोतवाली स्टाफ ने श्री बिसेन को ढोल नगाड़े व बाजे गाजे के साथ विदा किया। तो वहीं थाना प्रभारी के वाहन में बैठकर उन्हें घर छोड़ा गया।आपको बताएं की पहली बार कोतवाली थाने में भव्य रूप से विदाई समारोह का आयोजन देखने को मिला। जहां पहली बार किसी होमगार्ड सैनिक के सेवानिवृत होने पर ऐसा सम्मान देखने को मिला।

श्री बिसेन की अनुभव का लाभ आगे भी लेते रहेंगे- वास्कले
कोतवाली थाने में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि आज श्री बिसेन अपनी 33 वर्षों की सेवा अवधि पूर्ण कर सेवा निवृत हो गए हैं।कई बार शासन की सेवाओं के चलते अपने पारिवारिक दायित्व का उतने अच्छे से निर्वहन नहीं हो पता, अब सेवानिवृत होने पर श्री बिसेन अपने पारिवारिक दायित्वों का ठीक से निर्वाह कर पाएंगे। उन्होंने 33 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है उन्हें हर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ काम करने का अनुभव है। हमे उनके अनुभव का भरपूर लाभ मिला है और आगे भी उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा। क्योंकि उन्होंने हर किसी की मदद की है। श्री वास्कले ने आगे बताया कि प्रत्येक शासकीय अधिकारी कर्मचारी को एक न एक दिन सेवानिवृत्त होना पड़ता है। श्री बिसेन पुराने बरगद के पेड़ के समान है।उन्हें कार्यों का काफी अनुभव है।हम आशा करते हैं कि जब भी हमें जरूरत पड़ेगी तो हम उनके अनुभव का लाभ लेंगे। वही जरूरत पड़ने पर श्री बिसेन का भरपूर सहयोग भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here