सोना-चांदी की कीमतें गिरीं

0

घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें गिरी हैं। ये दोनों ही मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (एमसीएक्स) पर नुकसान के साथ ही लाल निशान पर नजर आयीं। सुबह सोना 6 रुपये नीचे आकर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 217 रुपये नीचे कारोबार करती दिखी। सोने का भाव 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के नीचे ही रहा। वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ ही 51,157 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने में कारोबार 51,211 रुपये के स्‍तर पर शुरू हुआ पर मांग में कमी से जल्‍द भाव नीचे आ गए।
वहीं एमसीएक्‍स पर चांदी का वायदा भाव 217 रुपये गिरकर 54,775 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। इससे पहले चांदी में ट्रेडिंग की शुरुआत 54,870 रुपये के स्‍तर पर हुई थी हालांकि थोड़ी देर बाद ही यह अपने पिछले बंद भाव से 0.39 फीसदी गिरकर कारोबार करने लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here