सोने और चांदी की कीमतों में तेजी

0

घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 255 रुपये की तेजी के साथ ही 51,783 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया जबकि गत कारोबारी सत्र में सोना 51,528 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी भी 1,610 रुपये ऊपर आकर 58,387 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 56,777 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना उछलकर 1,762 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 20.10 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। अनुमान है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आ रही मंदी से निवेशकों की पहली पसंद सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना और चांदी हो गये हैं। जिससे इनकी कीमतें बढ़ी हैं।
गिरजा/ईएमएस 29जुलाई 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here