नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक है। 15 साल के खिलाड़ी का इंटरनेशनल क्रिकेट में आना किसी अजूबे से कम नहीं है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने वैभव के बारे में बात करते हुए कहा कि पूरी टीम उनको ड्रेसिंग रूम में सेटल होने में मदद कर रही है। किशन ने कहा कि टीम के सीनियर खिलाड़ी वैभव को सोशल मीडिया से दूर रहकर क्रिकेट पर फोकस करने की नसीहत देते हैं।
ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह
ईशान किशन ने कहा कि टीम चाहती है कि वैभव सूर्यवंशी सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव से सीखें और अपने करियर की शुरुआत में किसी भी तरह के गलत ध्यान या भटकाव से दूर रहें। उन्होंने कहा, ‘जब टीम में इतना प्रतिभाशाली और कम उम्र का खिलाड़ी हो, तो आप कभी नहीं चाहेंगे कि वह गलत वजहों से भटके। मैं अभिषेक, अक्षर भाई और कई दूसरे खिलाड़ी उसे हमेशा यही कहते हैं कि सोशल मीडिया और बाहरी शोर से दूर रहो, सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दो।









































