सोशल मीडिया में लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले में डेढ़ माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

0

बालाघाट सोशल मीडिया में एक लड़की को अश्लील फोटो दिखाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में डेढ़ माह से फरार एक युवक को गोंदिया जिले के ग्राम नागरा में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक भागेश पिता छगनलाल चिखलौंडे 28 वर्ष ग्राम चांदनीटोला नागरा जिला गोंदिया महाराष्ट्र निवासी है। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भरवेली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की ने भागेश चिखलोंड़े के विरुद्ध पूर्व में प्रेम संबंध के चलते शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाई थी
इस लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर भरवेली पुलिस थाना में भागेश चिखलोंड़े के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया था ।यह घटना सन 2024 की थी। इस मामले में भागेश चिखलोंड़े को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला इन दोनों बालाघाट के न्यायालय विचाराधीन है। वही भागेश चिखलोंड़े जमानत पर था। इसके बाद भागेश चिखलोड़े इस लड़की को सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो दिखाकर उसे छेड़छाड़ करने लगा था। 6 जून 2025 को इस लड़की ने भरवेली पुलिस थाना में रिपोर्ट की थी। जहां पर भागेश चिखलौंडे के विरुद्ध धारा 77,78 भारतीय न्याय संहिता और धारा 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच महिला पुलिस थाने की पुलिस द्वारा की गई थी। भरवेली पुलिस थाना में अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी भागेश चिखलोंड़े फरार हो गया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। हाल ही में सूचना मिली कि भागेश चिखलौंडे अपने घर आया हुआ है। इस सूचना पर 4 अगस्त को भरवेली थाने से उपनिरीक्षक जयदीप सिह भदोरिया,प्रधान आरक्षक रमेश बिसेन,आरक्षक राहुल सलामे गोंदिया पहुंचे और खोजबीन कर भागेश चिखलौंड़े को ग्राम नागरा में उस समय गिरफ्तार कर लिए जब वह भरवेली पुलिस के आने की भनक लगते ही भागने की फिराक में था और गिरफ्तार आरोपी भागेश चिखलोंड़े को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here