नक्सली सक्रियता से अति संवेदनशील बिरसा थाने की मछुरदा पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम धर्मशाला में उस समय सनसनी फैल गई जब इसी ग्राम के एक व्यक्ति की ग्राम समीप जंगल में पेड़ में फांसी पर लटकी लाश देखी गई।
इस व्यक्ति की गला घोट कर हत्या करने के उसकी लाश पेड़ में फांसी पर लटकाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है यह घटना बीती रात उस समय हुई जब यह व्यक्ति घर में खाना खाने के बाद बाहर घूमने निकला था।
बिरसा पुलिस ने मृतक जयराम मरकाम 30 वर्ष की लाश बरामद किये और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जून की रात्रि 8 बजे जयराम अपने घर में खाना खाने के बाद बाहर निकला था किंतु रात्रि में अपने घर वापस नहीं आया। 13 जून को सुबह 7 बजे ग्राम समीप जंगल में जयराम की फांसी पर लटकी हुई लाश पेड़ में देखी गई।
खबर मिलते ही परिजनों ने जयराम की लाश पेड़ से नीचे उतारे जिसके शरीर पर चोट के निशान देखे गए इस घटना की सूचना मिलते ही विश्व थाना प्रभारी भारत नोटिया सालेटेकरी पुलिस चौकी प्रभारी पंकज मुद्गल सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की पंचनामा कार्यवाही पश्चात जयराम की लाश का पोस्टमार्टम बिरसा अस्पताल में किया गया है।
संभावना व्यक्त की गई है कि जय राम की गला घोट कर हत्या करने के बाद हत्यारों ने उसकी लाश को पेड़ में फांसी पर लटका दिए । यह क्षेत्र नक्सली सक्रियता से अति संवेदनशील होने से इस मामले की जांच गंभीरता से लेकर की जा रही है।









































