हनी सिंह के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जानकर हो जाएंगे हैरान

0

रैप गायक यो यो हनी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हनी के हाई हील्स, ब्लू आइस, वन बोटल डाउन, लोका, डीजे वाले बाबू जैसे जबददस्त गानों ने फैंस को नाचने पर मजबूर किया है। कम लोगों को पता है कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। हिरदेश ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी। लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाले हनी सिंह के पास करोड़ों के मालिक है। जिस तरह हनी ने दिन-रात मेहनत कर शोहरत हासिल की है। उस तरह कमाई में भी झंडे गाड़े हैं।

यो यो हनी सिंह के पास करीब 173 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह सबसे अमीर पंजाबी गायक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हनी हर साल 42 करोड़ रुपए कमाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रैपर एक सॉन्ग के लिए 15 लाख रुपए की मोटी फीस लेते हैं। हनी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायकों में से एक है। साथ ही सबसे ज्यादा टैक्स देते वाले लोगों की लिस्ट में आते हैं।

हनी सिंह के पास कई घर हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आशियाना खरीद रखा है। उनका पंजाब में तीन करोड़ से ज्यादा का मकान है। वहीं गुड़गांव, दिल्ली, मुंबई में भी घर हैं। हनी को गाड़ियों का काफी शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गायक के पास ऑडी क्यू 7, ऑडी आर8, बीएमडब्यू, जेगुआर आदि कार हैं।

बता दें हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। उन्होंने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से म्यूजिक की पढ़ाई की है। भारत वापस आने के बाद रैप करना शुरू कर दिया। हनि ने शाहरुख खान, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार के लिए गाने गाए हैं। गायक बनने से पहले सिंह रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here