हवाई सफर होगा महंगा? जानिए ATF की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सरकार ने क्या कहा

0
  • ATF Price Hike Update: नए महीने की शुरुआत के साथ ही, जेट फ्यूल यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 114% के बड़े उछाल के बाद हवाई किराए को लेकर सरकार की ओर से लेटेस्ट अपडेट शेयर किया गया है। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू (K. Ram Mohan Naidu) ने कहा है कि यात्रियों को हवाई किराए में अचानक होने वाली भारी बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। साथ ही, उन्होंने भारत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार के एक महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर भी जानकारी दी है।
  • ATF कीमतों पर भारी दबाव
  • नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “भारत में ATF की कीमतें वर्ष 2001 से डीरिगुलेटेड हैं और इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार हर महीने संशोधित किया जाता है। लेकिन हाल के समय में वैश्विक ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने जैसी परिस्थितियों के कारण ATF कीमतों पर भारी दबाव बना हुआ था। ऐसे में 1 अप्रैल से कीमतों में 100% से अधिक की बढ़ोतरी की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी।”
  • घरेलू एयरलाइंस को मिली राहत
  • इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ मिलकर सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के माध्यम से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत घरेलू एयरलाइंस के लिए ATF की कीमतों में केवल 25% (लगभग 15 रुपए प्रति लीटर) की आंशिक और चरणबद्ध बढ़ोतरी लागू की गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बाजार के अनुरूप पूरी कीमत लागू रहेगी।

एटीएफ कीमतों के मुद्दे पर समय पर और संवेदनशील हस्तक्षेप के लिए केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी आभार व्यक्त किया। बता दें, विमान ईंधन की विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत रहती है।

सरकार का महत्वपूर्ण कदम

सरकार का यह कदम कई मायनों में महत्वपूर्ण है। सबसे पहले, इससे यात्रियों को हवाई किराए में अचानक होने वाली भारी बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। दूसरा, घरेलू एयरलाइंस पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव कम होगा, जिससे उनका संचालन सुचारू रूप से जारी रह सकेगा। सरकार का यह फैसला कार्गो के सुचारू आवागमन को सुनिश्चित कर और व्यापार व लॉजिस्टिक्स के लिए आवश्यक हवाई कनेक्टिविटी बनाए रखते हुए व्यापक अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here