Mukesh Chhabra on Sara Arjun Casting in Heer Ranjha: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने यालीना जमाली मजारी का किरदार निभाया था। इस किरदार को अदा कर सारा अर्जुन ने सबका दिल जीत लिया था। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन को लेकर खबरें आने लगी थी कि उन्हें इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म ‘हीर रांझा’ (Heer Ranjha) में लीड रोल ऑफर हुआ है। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
‘हीर रांझा’ में नजर नहीं आएंगी सारा अर्जुन
मुकेश छाबड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर सारा अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि एक्ट्रेस ने अभी तक कोई और फिल्म साइन नहीं की है। सारा अर्जुन 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रही हैं। मुकेश छाबड़ा ने लिखा, ‘सारा अर्जुन ने कोई और फिल्म साइन नहीं की है। हम सिर्फ ‘धुरंधर 2′ का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और न ही किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में किसी से बातचीत की है। इसलिए रिलैक्स रहें। मैं पर्सनल तौर पर आपको उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट दूंगा। बस इंतजार करें, बाकी सारी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं।’
कुछ दिन पहले मिड-डे की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि साजिद अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ में सारा अर्जुन को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाएगा। फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी और उसके लिए सारा अर्जुन एकदम परफेक्ट हैं। अब यह क्लियर हो गया है कि सारा अर्जुन ‘हीर रांझा’ का हिस्सा नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अर्जुन को अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में देखा जाएगा।










































