‘हे इंद्रदेव! तरस खाओ’…महू में बारिश के लिए गजब टोटका, गांव पटेल को गधे पर बैठाकर श्मशान में घुमाया, रस्म देख हर कोई हैरान

0

इंद्रदेव को मनाने का गजब टोटका! सूखा टालने और फसलों को बचाने के लिए महू के कोदरिया गांव में अजीबोगरीब रस्म निभाई गई। बारिश की तड़प ऐसी कि ग्रामीणों ने गांव के पटेल को गधे पर उलटा बैठाया और श्मशान घाट ले जाकर अंत्येष्ठी स्थल के चक्कर कटवाए। पहली बार श्मशान में हुए इस अनोखे टोटके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है..इंदौर: मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून की बेरुखी से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसलें पानी के अभाव में सूखने लगी हैं और ग्रामीण अब बारिश के लिए अपनी पुरानी लोक मान्यताओं का सहारा ले रहे हैं। इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र के कोदरिया गांव से बारिश के लिए किया गया ऐसा ही एक अनोखा टोटका सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।ग्रामीणों ने बारिश के लिए गांव के पटेल को गधे पर उल्टा बैठाया और इसके बाद उसे श्मशान घाट ले गए। यहां गधे पर सवार पटेल से अंत्येष्टि स्थल के चक्कर लगवाए गए। इस पूरी रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

गधे पर उल्टा बैठाकर श्मशान ले गए

कोदरिया गांव में लंबे समय से पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश नहीं होने से फसलों पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में बारिश के लिए गांव में एक पारंपरिक टोटका करने का फैसला लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here