नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सत्ता में 12 साल पूरे कर लिए हैं। एक दशक से ज्यादा के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसे कई बड़े फैसले किए हैं, जिसने देश की राजनीति को हमेशा-हमेशा के लिए बदल दिया है और जिसके चलते भारत में बहुत बड़ा सामाजिक और आर्थिक बदलाव हुआ है। हम यहां पर उन बड़े फैसलों में से 12 चुनिंदा फैसलों पर बात कर रहे हैं।
संविधान से अनुच्छेद 370 खत्म
मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर के लिए संविधान में अनुच्छेद 370 के तहत विशेष प्रावधान को खत्म कर दिया। इससे जम्मू और कश्मीर को मिला विशेष दर्जा हमेशा के लिए खत्म हो गया।महिलाओं के लिए 33% आरक्षण
- मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में ही 2023 के सितंबर में संसद से ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक पास कराकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया।
- इसके तहत लोकसभा और प्रदेश विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ हो गया।
गरीबों को 10% आरक्षण
मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में 2019 के जनवरी सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) लोगों के लिए नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए 10% आरक्षण का प्रावधान संसद से पास करवाया।
80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज
कोविड महामारी के समय से देश के 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा के तहत मुफ्त में अनाज देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई, जो लगातार जारी रखा जा रहा है।नागरिकता संशोधन कानून
- 2019 में ही अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ही साल मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किया।
- इसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भाग कर भारत आए 6 अल्पसंख्यकों- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी को भारतीय नागरिकता दिए जाने का प्रावधान है।
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण
अयोध्या में पवित्र रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर तैयार हो चुका है और इसकी आधारशिला रखे जाने से लेकर, निर्माण कार्य, प्राण प्रतिष्ठा और ध्वाजारोहण तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी भूमिका रही है और यह देश में राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है।
नवंबर, 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने सदियों से चली आ रही रामजन्मभूमि विवाद को खत्म किया और मोदी सरकार ने वहां भगवान रामलला के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देना शुरू किया।










































