14 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

0

बालाघाट जिले के लाजी थाना के अंतर्गत आने वाली अतिनक्सल प्रभावित पुलिस चौकी देवरबेली के मलकुआं और चिलकोना के जंगलों में 8 मार्च की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई कई राउंड फायरिंग हुई है।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों की गोलीबारी के विरुद्ध जवाबी गोलीबारी करने के दौरान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र तीन राज्य का 14 लाख का इनामी नक्सली एरिया कमेटी सदस्य जो टांडा दलम में बीते कई वर्षों से के श्यामलाल मूलतः गढचिरोली निवासी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

इनामी नक्सली श्यामलाल पर छत्तीसगढ़ में 6 लाख, मध्यप्रदेश में 3 लाख और महाराष्ट्र में 5 लाख का इनाम घोषित होने है। यह नक्सली बीते कई वर्षों से हत्या लूट जैसी कई वारदात में शामिल रहा है। इस दौरान वर्ष 2010 में हाकफोर्स के जवान हरीश राहंगडाले घटनाक्रम में भी यह नकली सा मिल रहा है।

नक्सली श्यामलाल बीते कई वर्षों से बालाघाट जिले में सक्रिय था। जिस कारण छत्तीसगढ़ से आने वाले नए नक्सली सदस्यों को स्थानीय स्तर पर जानकारी देने के अलावा भाषा और भौगोलिक जानकारी भी देता था।

यही नहीं गिरफ्तार नक्सली हथियार की मरम्मत के कार्य में भी दक्ष बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि नक्सलियों का मंसूबा यही रहा है कि जिले के भीतर अपनी घटना को अंजाम दिया जाए लेकिन पुलिस बहुत अधिक सतर्क है।

एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव ने नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान और उन्हें हर मोर्चे पर शिकस्त देने की बात कही इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि पुलिस नक्सलियों से निपटने के लिए हर स्थिति में तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here