TRAI के कड़े नियमों के कारण अब स्पैम कॉल्स पर बड़ी संख्या में लगाम लग रही है और ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही करोड़ों कॉल्स ब्लॉक किए जा रहे हैं। दरअसल, TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से जून 2026 के बीच कंपनियों ने प्रमोशन के लिए बने 140 से शुरू होने वाले नंबरों से लगभग 1,316 करोड़ यानी 13.16 अरब कॉल्स किए। लेकिन इनमें से 148 करोड़ यानी 1.48 अरब कॉल्स को ब्लॉक कर दिया गया, क्योंकि ग्राहकों के नंबर पर पहले से ही डू-नॉट-डिस्टर्ब (DND) सर्विस इनेबल थी। ट्राई द्वारा यह एक्शन इसलिए लिया गया ताकि इस सीरीज से आने वाले स्पैम कॉल को ग्राहकों तक पहुंचने से रोका जा सके।
सिर्फ कॉल ही नहीं बल्कि कंपनियों अपने प्रमोशन के लिए SMS भी करे। साल 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में कंपनियों और टेलीमार्केटर्स ने प्रचार करने के लिए ग्राहकों को लगभग 248 अरब (24,806 करोड़) SMS भेजे। इनमें से लगभग 7.30 अरब (730 करोड़) SMS को ब्लॉक कर दिया गया, क्योंकि ग्राहकों ने अपने फोन पर ‘डू-नॉट-डिस्टर्ब’ (DND) सर्विस ऑन कर रखी थी। यानी DND चालू होने की वजह से ये मैसेज लोगों के फोन तक नहीं पहुंच सके।
- टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट में कहा गया है कि रजिस्टर्ड DND प्रेफरेंस की वजह से लगभग 1.48 अरब प्रमोशनल कॉल और 7.30 अरब प्रमोशनल SMS को ब्लॉक किया जा सका, जिससे साफ पता चलता है कि ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखा जा रहा है।
- लगभग 13.16 अरब प्रमोशनल कॉल और 248.06 अरब कमर्शियल SMS रजिस्टर्ड कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए भेजे गए थे।
- TRAI के अनुसार, AI बेस्ड स्पैम डिटेक्शन सिस्टम ने 24.43 अरब संदिग्ध स्पैम कॉल और SMS की पहचान की और ग्राहकों को यह चुनने का मौका दिया कि वे ऐसे मैसेज या कॉल को नजरअंदाज करें या सावधानी के साथ उनका जवाब दें।













































