141 दिनों के बाद न्याय के देवता शनि चलेंगे सीधी चाल

0

वर्तमान समय में धनु राशि, मकर राशि ,और कुंभ राशि पर चल रही है। शनि की साढ़ेसाती, वही मिथुन राशि और तुला राशि पर है। शनि की ढैया का है प्रभाव। ज्योतिषीय गणना के आधार पर शनिदेव 23 मई 2021 से मकर राशि में उल्टी चाल चल रहे थे। लेकिन अब वे 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 7:48 पर मार्गी होंगे। अर्थता सीधी चाल से चलेंगे। शनि मकर राशि में 29 अप्रैल 2022 तक मार्गी रहेंगे। उसके बाद वे कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि के मार्गी होने से कई राशियों को लाभ होगा। साथ ही देश-दुनिया पर भी शनि के मार्गी होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी के अनुसार शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह करीब ढाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू होती है। शनि 2020 से मकर राशि में है। और 23 मई 2021 से इसी राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं। अब शनि की चाल बदलने वाली है। जो कि 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 7:48 पर शनि बकरी अवस्था से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।

इनके मार्गी होने से कृषि आंदोलन का संघर्ष समाप्त होते दिख रहा है। इसके साथ ही भवन निर्माण, कृषि कार्य, इंजीनियर ,इलेक्ट्रॉनिक, क्रेशर ,मार्बल, लकड़ी ,गैस ठेकेदारी, बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कर्म क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शुभ लाभ होने वाला रहेगा। इसके साथ ही जिन जातकों को नई नौकरी की तलाश थी। उनको नई नौकरी की मिलने की संभावनाएं बनेंगी। साथ ही धर्म क्षेत्र का अस्तित्व पूरे विश्व में बढ़ेगा। पेट से ,हृदय से, तथा कैंसर से जूझ रहे जातकों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। उग्रवादी स्थितियों पर भी लगाम लगेगा।

इन 6 राशियों के लिए शनि का मार्गी रहेगा शुभ

मेष राशिः वालों के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे साथ ही कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से यश बढ़ेगा।

मिथुन राशिः कैरियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और भाग्य आपके साथ रहेगा।

तुला राशिः पारिवारिक रिश्तो में सुखद अनुभूति प्राप्त होगी।

धनु राशिः परिवार में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा

मकर राशिः सेहत में सुधार के साथ कारोबार में लाभ होगा

कुंभ राशिः अध्यात्म मै रुझान बढ़ेगा व्यापार में सफलता मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here