2 साल से आयोजित नहीं हुई परीक्षा जनरल प्रमोशन दे सरकार

0

2 साल से कोरोना की वजह से परीक्षा आयोजित नहीं करवाई गई अब परीक्षा ले ली जाए या फिर हमें जनरल प्रमोशन दिए दिए जाए। इस मांग को लेकर बीते 2 दिनों से पैरामेडिकल कॉलेज के 1 सैकड़ा से अधिक छात्र सोमवार को जहां जिला प्रशासन को अपनी परेशानी बता चुके हैं। तो वहीं मंगलवार को विधायक गौरीशंकर बिसेन के सरकारी आवास पर पहुंचे।

विधायक श्री बिसेन के बंगले में पहुंचे पैरामेडिकल के छात्रों ने बताया कि 2 वर्ष से वे एक ही क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में आगे का भविष्य क्या होगा इसको लेकर बहुत अधिक चिंता सता रही है ना परीक्षा ली जा रही है ना जनरल प्रमोशन दिया जा रहा है क्या करें कुछ समझ में नहीं आ रहा।

विधायक बंगले पहुंचे पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र संगम बिसेन और छात्रा वीणा बिसेन ने बताया कि जब बीएससी नर्सिंग के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जा सकता है तो फिर पैरामेडिकल के छात्रों को क्यों नहीं शासन द्वारा ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है अब उन्होंने निर्णय लिया है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती उनके द्वारा लगातार आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here