21 करोड़ 45 लाख का सी-फेसिंग फ्लैट, हार्दिक पंड्या गर्लफ्रेंड संग रहेंगे, क्या है सच्चाई?

0

नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या अभी आईपीएल 2026 में बिजी हैं। वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। ना तो हार्दिक मैदान पर कोई कमाल का प्रदर्शन कर पा रहे हैं और ना ही टीम। 8 में से 6 मैचों में मुंबई इंडियंस को हार झलेनी पड़ी है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी की भी लगातार आलोचना हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि हार्दिक पंड्या ने मुंबई के वर्ली इलाके में सी-फेसिंग फ्लैट लिया है। इस एग्जरी फ्लैट की कीमत 21 करोड़ 45 लाख रुपये बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि वह यहां अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रहेंगे। हार्दिक और माहिका पिछले साल से रिलेशनशिप में हैं। वह भारत के मैचों के साथ ही आईपीएल के दौरान भी हार्दिक के चीयर करती नजर आती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here