बैहर क्षेत्र में पद के दुरुपयोग और बस चालक के कथित उत्पीड़न वाले मामले के खिलाफ चालक परिचालक और भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर 22 अप्रैल से शुरू की जाने वाली अनिश्चकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है।चालक परिचालक और भारतीय मजदूर संघ ने हड़ताल स्थगित का यह फैसला एसपी आदित्य मिश्रा से की गई मुलाकात के बाद लिया है।जिन्होंने बस चालक पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाने आश्वासन पर 22 अप्रैल से शुरू होने वाली उनकी अनिश्चकालीन हड़ताल स्थगित किए जाने का एलान किया।जिसकी तमाम जानकारी संघ द्वारा रविवार को नगर के बस स्टेंड स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान दी। आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख राजकुमार मोहारे, महामंत्री मनोज सुहागपुरे, मप्र.चालक परिचालक संघ जिला अध्यक्ष दिलीप सोनी, वाय के शुक्ला, फारुख खान,और ताज खान, सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
क्या है पूरा मामला
सँघ से जुड़े पदाधिकारियो के अनुसार पिछले दिनों 12 अप्रैल की रात लगभग 10:30 बजे तन्नौर नदी के पास एक यात्री बस और एसडीओपी का वाहन आमने-सामने से गुजरे थे। सड़क संकरी और मोड़ होने के कारण, दोनों वाहनों की तेज लाइट के चलते बस चालक एसडीओपी के वाहन को पहचान नहीं सका। हालांकि दोनों वाहन बिना किसी नुकसान के निकल गए, लेकिन आरोप है कि इसके बाद एसडीओपी ने अपने पद का रौब दिखाते हुए बस चालक के साथ अभद्रता की है।उसपर फर्जी धराओ के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।इसी मामले को लेकर संघ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी बैहर) पर बस चालक कमलेश वाहने के साथ अभद्र व्यवहार और अन्यायपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी थी,वही पत्रकार वार्ता का आयोजन कर 7 दिनों के भीतर मामले का निराकरण नहीं करने, संबंधित ड्राइवर पर दर्ज किया गया अपराध, रद्द नहीं किए जाने पर भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर चालक परिचालक संघ के नेतृत्व में 22 अप्रैल से जिले के सभी बसों के पहिए थामकर, चालक व परिचालकों द्वारा न्याय नहीं मिलने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी थी। जिसे एसपी से मुलाकात के बाद मिले ठोस आश्वासन पर स्थगित किया गया है।
मुकदमा वापस लेने का मिला है आश्वासन-दिलीप
चालक परिचालक संघ जिला अध्यक्ष दिलीप सोनी ने बताया कि 12 तारीख को एक बस चालक के ऊपर अपराध दर्ज किया गया था, इसके विरोध में हमने 22 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था, जिसपर एसपी साहब ने हमारे साथ बैठक की उन्होंने बस चालक पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया है इसीलिए 22 अप्रैल को प्रस्तावित अनिश्चकालीन हड़ताल संगठन द्वारा वापस ले ली गई है, 22 अप्रैल से बसों की हड़ताल नहीं होगी।
बसों की हड़ताल नही होंगी- मोहारे
वहीं भारतीय मजदूर संघ विभाग प्रमुख राजकुमार मोहारे ने बताया कि 22 तारीख को एसडीओपी बैहर ने एक बस चालक पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था।धारा 151 की कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया था। उसी के विरोध में 22 अप्रैल से संगठन द्वारा अनिश्चितकालीन कामबंद चक्काजाम हड़ताल शुरू करने का आह्वान किया गया था।इससे प्रशासन की नींद खुली और उन्होंने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक ने संगठन के पदाधिकारी को बुलाकर चर्चा की, वही भरोसा दिलाया है कि उस बस चालक के ऊपर जो मुकदमा दर्ज किया गया है उसे निरस्त किया जाएगा। लेकर दोनों पक्षों के बीच सामंजस्य बन गया है इसीलिए प्रस्तावित 22 अप्रैल की अनिश्चकालीन बस हड़ताल संगठन द्वारा स्थगित की गई है।










































