33 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

जिले के बिरसा थाने की सालेटेकरी पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम कचनारी में इसी ग्राम की महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतिका सुमित्रा कावरे 33 वर्ष की लाश उसके घर से बरामद की गई। इस महिला ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे मर्ग जांच की जा रही है।

यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार
9 जून को सुमित्रा बाई अपने घर में थी। पति रेवाराम मजदूरी करने गया था और बच्चे अपने चाचा के यहां खेले चले गए थे। 1 बजे करीब जब रेवाराम घर आया तब घर के दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर रेवाराम ने अपने पड़ोसियों को बताया। जिसके बाद खिड़की तोड़कर घर के अंदर गए देखें सुमित्रा बाई नीचे पड़ी हुई थी जिसके गले में रस्सी कसी हुई थी और ऊपर लकड़ी में रस्सा बंधा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here