40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में घुसकर नाबालिक लड़की के साथ की छेड़छाड़

0

/रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में घुसकर अनुसूचित जनजाति की एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी।रामपायली पुलिस ने इस नाबालिक लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर संतोष पिता श्री राम भगत 40 वर्ष के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद से यह आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 15 वर्षीय नाबालिक लड़की कक्षा दसवीं की छात्रा है। इसके माता-पिता खेती किसानी करते हैं। संतोष भगत भी उसी ग्राम का रहने वाला है।बताया गया है कि 15 दिसंबर को इस लड़की के माता-पिता कृषि कार्य करने के लिए खेत गए थे घर में यह लड़की अपने भाइयों के साथ में थी। शाम 7:00 बजे करीब लड़की घर के अंदर काम कर रही थी और उसके भाई बाहर खेल रहे थे। तभी संतोष भैरव सुना मौका देख कर घर के अंदर आया और इस 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा ।लड़की के चिल्लाने पर संतोष भगत वहां से भाग गया। माता-पिता के आने के बाद इस लड़की ने घटना के संबंध में बताई। रामपायली पुलिस ने इस 15 वर्षीय नाबालिक लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर संतोष पिता श्री राम भगत 40 वर्ष के विरुद्ध धारा 354 456 भादवी धारा 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम और धारा 3(2) (v-a) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना के बाद से यह आरोपी फरार बताया गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here