5 खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस पर बोझ बन रहे, एक को तो बड़ी उम्मीदों से ट्रेड किया था

0

5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का 2026 सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 8 मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते लगभग बदं हो चुके हैं। मुंबई के पास सुपरस्टार्स की फौज है लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं मिल रही। हम आपको 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो मुंबई इंडियंस की टीम पर भार बन रहे हैं।

ट्रेट बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग इलेवन से कई मैचों में बाहर रखा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वापस आने के बाद भी वह कुछ कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने भी इस सीजन करीब 12 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम इंडिया के बाद अब मुंबई इंडियंस को भी परेशान कर रही है। पिछले सीजन ऑरेंज कैप की रेस में रहने वाली सूर्या ने 8 पारियों में 20 की औसत से 162 रन बनाए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान भी हैं।

कप्तान हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले के साथ ही कप्तानी में फेल हो रहे हैं। 7 मैचों में हार्दिक के 128 रन हैं। गेंदबाजी में 12 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन देकर हार्दिक ने सिर्फ 4 बल्लेबाजों को आउट किया है।

मुंबई इंडियंस ने सीजन शुरू होने से पहले शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया था। 7 मैचों में शार्दुल ने 13.57 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो हार्दिक ने उन्हें गेंदबाजी ही नहीं दी।

9 करोड़ 25 लाख रुपये में दीपक चाहर मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। पिछले सीजन 14 मैचों में वह सिर्फ 11 विकेट ले पाए। इस सीजन 3 मैचों में दीपक के नाम एक विकेट है। उन्होंने 13.38 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here