भारतीय टीम के यॉर्कर किंग और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बार फिर इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। अपनी घातक गेंदबाजी से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को खौफ में रखने वाले बुमराह का करियर कई मौकों पर इंजरी के कारण प्रभावित हुआ है। आइए देखते हैं कि पिछले 5 सालों में बुमराह किन-किन अहम सीरीज और टूर्नामेंट्स से बाहर रहे हैं।पीठ के निचले हिस्से में गंभीर ऐंठन की वजह से बुमराह 2022 एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। बाद में यही समस्या लोअर-बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर में बदल गई, जिसने उन्हें लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया। उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आया था।स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने और रिहैबिलिटेशन के प्रोसेस के दौरान बुमराह श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज से पूरी तरह बाहर रहे। इस दौरान वे सीमित ओवरों और टेस्ट दोनों ही फॉर्मेट का हिस्सा नहीं बन सके और नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी फिटनेस पर काम करते रहे।










































