5 शहर, 6 दिन, 1.5 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान…खामेनेई के सुपुर्दे खाक में क्या-क्या हो रहा?

0

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के महीनों बाद इस्लामी गणराज्य उन्हें अंतिम विदाई देने की तैयारियों में जुटा है। इसे देश की सबसे बड़ी विदाई बताया जा रहा है। खामेनेई ने 37 वर्षों तक सभी महत्वपूर्ण राजकीय मामलों में सर्वोच्च अधिकार संभाला था। इसी साल फरवरी में 86 साल की उम्र में मध्य तेहरान स्थित उनके आवासीय और कार्यस्थल परिसर पर अमेरिका और इजराइल की मिसाइल हमलों उनकी मौत हो गई। 3 जुलाई (शुक्रवार) से 9 जुलाई तक, पांच शहरों में उनकी अंतिम विदाई के लिए समारोह आयोजित किया जा रहा है। खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के लिए क्या-क्या इंतजाम हो रहे हैं, कितने लोग शामिल हो रहे हैं, विस्तार से जानते हैं।

अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू

ईरान की राजधानी तेहरान में देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा सोमवार को शुरू हुई। ईरान के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे खामेनेई के ताबूत एक ट्रक में रखा गया है। इसी ट्रक में उनके परिजनों के ताबूत भी रखे गए हैं जो 28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में इजराइल और अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए थे। अधिकारियों ने ट्रक को इमाम की दरगाह के चारों ओर बनी पारंपरिक सजावटी जाली का स्वरूप दिया है। अंतिम यात्रा की निगरानी कर रहे रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल हसन हसनज़ादेह ने बताया कि इन ताबूतों को 12 घंटे की यात्रा के दौरान तेहरान की सड़कों से होते हुए मेहराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक ले जाया जाएगा।

मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है। ईरानी प्रशासन का मानना है कि इससे सरकार के प्रति जनता के समर्थन का भी प्रदर्शन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here