मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 7 नवंबर से 14 जनवरी 2023 तक घर छोड़कर, अमरकंटक के आसपास के जंगलों में सन्यासिन की तरह जीवन व्यतीत करेंगी।
अमरकंटक से 7 नवंबर को उनका नया जीवन शुरू होगा। वह झोपड़ी, टेंट,सड़क के किनारे जंगलों में निवास करेगी। उमा भारती ने अपने फेसबुक से यह जानकारी दी है। मध्य प्रदेश मॉडल स्टेट शराबबंदी को लेकर बन सकता है। उनका मानना है, कि जब तक वह घर बार छोड़कर सड़क पर नहीं आएंगी, तब तक शराबबंदी का जो अभियान है। वह पूरा नहीं होगा।
उन्होंने लिखा है कि मैं तीस मार खा नहीं हूं। लेकिन जितना सामर्थ्य है, उतना तो करूंगी। उन्होंने लिखा है कि जब तक शिवराज सरकार शराब पर नियंत्रण के लिए सही नीति नहीं लाती है। तब तक वह अपने घर में निवास नहीं करेगी।










































