77 वां स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति में रंगा क्षेत्र

0

स्वतंत्रता दिवस का पर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों  में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर  शासकीय/अशासकीय संस्थाओं व  कार्यालयों में संस्था प्रमुखों के द्वारा प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण कर 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया गया। नगर में  स्थित स्कुलों के छात्र-छात्राओं में देश के स्वतंत्रता दिवस पर्व में उत्साह एवं उमंग जमकर दिखार्ई दिया। इस अवसर पर  विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं  के छात्र-छात्राओं ने नगर में  प्रभात फेरी निकाली और मुख्य मार्ग का भ्रमण करते  हुए  यह  प्रभात फेरी आंबेडकर  चौक, गोलीबारी चौक होते हुए  गांधी चौक पहुंची जिसके बाद यहां से छात्र छात्राओं का यह रैली मुख्य कार्यक्रम स्थल  वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम पहुंची जहां पर मुख्य कार्यक्रम का ध्वजा रोहण जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया उइके के  द्वारा प्रात: ९ बजे किया गया।

जनपद अध्यक्ष ने ली परेड की सलामी

मुख्य कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया उइके के मुख्य आतिथ्य, विधायक प्रदीप जायसवाल पूर्व विधायक डॉ योगेन्द्र निर्मल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता दांदरे उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शिव जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा अमूले संदीप मिश्रा विक्की एड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरालाल ताम्रकार, एसडीएम सुश्री कामनी ठाकुर जनपद सीईओ दीक्षा जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थित में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी, बाबा साहेब, शाहिद दशराम फुलमारी के छायाचित्र के समक्ष दीप  प्रज्वलित कर माल्यार्पण के बाद जनपद अध्यक्ष श्रीमती माया उइके द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। जिसके बाद  विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से पहुंचे ग्रुप की परेड का निरीक्षण किया तत्पश्चात अलग अलग ग्रुप के  एनसीसी, एनएसएस, स्काऊट, गाईड, रेंजर, रोवर्स और रेडक्रास केडेट्स ने मार्चपास्ट कर विशेष सलूट किया।  जहां पर मुख्य अतिथि श्रीमती माया उइके ने सलामी ली तत्पश्चात मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया जिसके बाद  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी स्वागत कर उनके परिजनों को शाल-श्रीफल भेंट की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक विद्यालय के विद्यार्थी व शिक्षक गण विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे मौजूद रहे।

तीन रंगों के गुब्बारों को छोड़ा

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने परेड सलामी के बाद आसमान मे रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़े जिसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होने के बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रारंभ होने की अनुमति दी। रानी अवंती बाई स्टेडियम मे सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों से पहुंचे छात्र -छात्राओं  और  सभी राजनीतिक दलों  के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

77 वां  स्वतंत्रता दिवस पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से पीटी का प्रदर्शन एवं स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। जिसमेंं पीटी में जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी प्रथम, सीएम राइज शासकीय  टिहलीबाई उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्याालय द्वितीय रहा। वही नृत्य में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम,  सीएम राइज शासकीय  टिहलीबाई उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्याालय द्वितीय रहा। इसी तरह कैडेट्स सहित अन्य विधाओं  में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल प्रतिभाओं को अतिथियों के  हस्ते पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र वितरित किये गये ।

नपा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

नगर पालिका परिषद में  १५ अगस्त को 77 वां स्वतंत्रता दिवस बडी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर समस्त पार्षदों और नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में प्रात: ७.३० बजे  नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रीय गान किया गया। इस अवसर पर  नगर  पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति संतोष शिव सहित समस्त पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

गोलीबारी चौक शहीद स्तंभ पर पुलिस ने दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला अध्यक्ष दिलीप मराठे के  हस्ते ध्वजारोहरण किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस के जवानों ने सशस्त्र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और शहीद स्मारक को सलामी दी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या मे लोगों ने यहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

एसडीओपी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

नगर में  स्थित एसडीओपी कार्यालय वारासिवनी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया  गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तिरंगे झंडे की पूजा अर्चना की तत्पश्चात पुलिस उपनिरीक्षक पवन शुक्ला के द्वारा ध्वजारोहण कर सामुहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मंत्री जनसंपर्क कार्यालय मे विधायक जायसवाल के हस्ते हुआ ध्वजारोहण

नगर में स्थित  म.प्र. शासन के खनिज विकास निगम अध्यक्ष विधायक जनसंपर्क  कार्यालय में १५ अगस्त को स्वंतत्रता दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम विधायक प्रदीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव आंबेडकर  के  छायाचित्र  के  समक्ष उपस्थितजनों  के  द्वारा  दीप  प्रज्वलित कर  माल्र्यापण किया गया। तत्पश्चात खनिज विकास निगम अध्यक्ष विधायक प्रदीप जयसवाल के द्वारा  ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी  दी जिसके बाद  सामूहिक  राष्ट्रगान  गाया गया।   इसके बाद विधायक प्रदीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस पर्व पर बधाई दी साथ ही देश के शहीदों को नमन करते हुए देश की आजादी में  जिन लोगों ने अपना बलिदान न्यौछावर किया उनके जीवन दर्शन पर  प्रकाश डालते हुए उनके बताये  मार्ग  पर चलकर देशहित में  कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व नपा अध्यक्ष स्मिता जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता दांदरे उपाध्यक्ष प्रीति संतोष शिव संदीप मिश्रा जसवंत पटेल विवेक एड़े संतोष आड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नगर वासी मौजूद रहे।

नेहरू चौक में लोकेश मराठे ने किया ध्वजारोहण

नगर में स्थित नेहरू चौक में मजदूर यूनियन संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकेश मराठे के  द्वारा ध्वजारोहण किया और देश को आजादी दिलवाने में जिन्होने कुर्बानी दी हैं उन्हे नमन किये जिसके बाद शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों  का श्रध्दांजली अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रण लिये। इस अवसर पर मजदूर यूनियन संगठन के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

पं. दीनदयाल चौक में राजेन्द्र कोहाड़ ने किया ध्वजारोहण
नगर के पं. दीनदयाल चौक पर भाजपाइयों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कोहाड़ के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक डॉ योगेंद्र निर्मल की अध्यक्षता में किया गया।  जिसमें उपस्थित जनों के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी , बाबा साहेब के छायाचित्र के समक्ष दीप  प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात राजेंद्र कोहाड़ के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल, मनीष मिश्रा, रविन्द्र रूसिया, आलोक खरे, दीप चौहान, छगन हनवत शैलेन्द्र सेठी माया उइके सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here