78 वां स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति में रंगा क्षेत्र

0

स्वतंत्रता दिवस का पर्व नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों  में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर  शासकीय/अशासकीय संस्थाओं व  कार्यालयों में संस्था प्रमुखों के द्वारा प्रात: 7:30 बजे ध्वजारोहण कर 78 वां स्वतंत्रता दिवस पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया गया। नगर में  स्थित स्कुलों के छात्र-छात्राओं में देश के स्वतंत्रता दिवस पर्व में उत्साह एवं उमंग जमकर दिखार्ई दिया। इस अवसर पर  विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी बारिश के कारण नही निकाली गयी। इस पर्व में बारिश ने खलल जरूर डाला जिसके कारण मुख्य कार्यक्रम स्थल वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम में औपचारिकता निभाते हुए पूरा कार्यक्रम किया गया। जहां पर मुख्य कार्यक्रम का ध्वजा रोहण जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया उइके के द्वारा प्रात: 9 बजे किया गया।

जनपद अध्यक्ष ने ली परेड की सलामी

मुख्य कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया उइके के मुख्य आतिथ्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हीरालाल ताम्रकार, समाजसेवी संजय सिंह कछवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप चौहान, प्रदीप शरणागत, शैलेन्द्र सेठी, एसडीएम राजीव रंजन पांडे, जेलर अभय वर्मा, टीआई बीवी टांडिया सहित अन्य पदाधिकारियों के प्रमुख आतिथ्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी, बाबा साहेब के छायाचित्र के समक्ष दीप  प्रज्वलित कर माल्यार्पण के बाद जनपद अध्यक्ष श्रीमती माया उइके द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। जिसके बाद  विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से पहुंचे 5 ग्रुप के परेड का निरीक्षण किया तत्पश्चात अलग अलग ग्रुप के एनसीसी, एनएसएस, स्काऊट, गाईड और रेडक्रास केडेट्स ने विशेष सलूट किया। जहां पर मुख्य अतिथि श्रीमती माया उइके ने सलामी ली तत्पश्चात मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया जिसके बाद  स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी स्वागत कर उनके परिजनों को शाल-श्रीफल भेंट की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं तहसीलदार इमरान मंसूरी सीईओ दीक्षा जैन सीएमओ दिशा डहेरिया सहित विद्यालय के विद्यार्थी  व शिक्षकगण मौजूद रहे।

तीन रंगों के गुब्बारों को छोड़ा

जनपद पंचायत अध्यक्ष ने परेड सलामी के बाद आसमान मे रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़े जिसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन होने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम को बारिश व खराब मैदान देख रद्द कर दिया गया। जिसमें सम्मान समारोह प्रारम्भ कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों व गणमान्य नागरिक पत्रकारों का सम्मान किया गया। जिन्हें अतिथियों के हस्ते पुरस्कार एवं प्रशस्ती पत्र वितरित किये गये।

नपा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

नगर पालिका परिषद में 15 अगस्त को 78 वां स्वतंत्रता दिवस बडी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर समस्त पार्षदों और नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में प्रात: 7:30 बजे नपाध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रीय गान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री जनसंपर्क कार्यालय मे हुआ ध्वजारोहण

नगर में स्थित पूर्व मंत्री जनसंपर्क कार्यालय में 15 अगस्त को स्वंतत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव आंबेडकर के  छायाचित्र के समक्ष उपस्थितजनों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस पर्व पर बधाई दी साथ ही देश के शहीदों को नमन करते हुए देश की आजादी में जिन लोगों ने अपना बलिदान न्यौछावर किया उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताये मार्ग पर चलकर पार्टी व देशहित में कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी सदस्य सहित नगरवासी मौजूद रहे।

नेहरू चौक में लीलाधर हाडगे ने किया ध्वजारोहण

नगर में स्थित नेहरू चौक में मजदूर यूनियन संगठन द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर लीलाधर हाडगे के द्वारा ध्वजारोहण किया और देश को आजादी दिलवाने में जिन्होने कुर्बानी दी हैं उन्हे नमन किये। जिसके बाद शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर शहीदों  का श्रध्दांजली अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रण लिये। इस अवसर पर मजदूर यूनियन संगठन के समस्त पदाधिकारी-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  

पं. दीनदयाल चौक में किया गया ध्वजारोहण

नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल की उपस्थिति में शैलेन्द्र सेठी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, बाबा साहेब के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी देकर सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

गोलीबारी चौक शहीद स्तंभ पर पुलिस ने दी सलामी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला अध्यक्ष दिलीप मराठे के हस्ते ध्वजारोहरण किया गया। जहाँ प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस के जवानों ने सशस्त्र अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और शहीद स्मारक को सलामी दी। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या मे लोगों ने यहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

एसडीओपी कार्यालय में टीआई ने किया ध्वजारोहण

नगर में स्थित एसडीओपी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तिरंगे झंडे की पूजा अर्चना की तत्पश्चात टीआई बीवी टांडिया के द्वारा ध्वजारोहण कर सामुहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया ध्वज

नगर के रामपायली रोड स्थित कांग्रेस कमेटी वारासिवनी के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण किया गया। जहां पर विधायक विवेक विक्की पटेल की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेसी रामकिशोर बिसेन एवं जनपद सदस्यों के द्वारा ध्वजारोहणकर सामूहिक राष्ट्रगान कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस दौरान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराता रहा इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल के द्वारा शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here