बेकाबू सांड ने मचाया गांव में उत्‍पात, युवक को पटका, एक महिला घायल

0

 एक बेकाबू सांड ने जिले के एक गांव में उत्पात मचा दिया। जानकारी के अनुसार सांड के सामने जो आया, सांड ने उसे उठाकर पटक दिया। सांड के हमले में एक महिला घायल हो गई है।

यह घटना खंडवा जिले के ग्राम खेड़ी की बताई जा रही है। यहां शाम छह बजे के आसपास एक सांड अचानक बेकाबू हो गया। इसके बाद सांड मुख्य मार्ग के साइड से गुजरने वाले लोगों पर टूट पड़ा।

सांड के अचानक किए हमले के कारण क्षेत्र में हलचल मच गई। बताया जाता है कि इस दौरान सांड के आसपास से जो भी निकला सांड ने उसे अपना शिकार बनाया।

पता चला है कि करीब एक दर्जन लोगों को सांड ने उठाकर फेंक दिया। इस घटना में एक महिला को भी सांड ने घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं कुछ समय बाद सांड को काबू भी कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here