दुल्हा-दुल्हन और किन्नरों से लेकर दिव्यांग मधुबाला तक, मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के महापर्व की उत्साह से भरपूर तस्वीरें देखिए

0

मध्य प्रदेश में पहले चरण के लिए छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। प्रदेश में सुबह सात बजते ही मतदान शुरू हो गया। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। राज्य में लोकसभा की छह संसदीय सीटों छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, शहडोल और सीधी के कई मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले मतदाता पहुंचने लगे थे। सात बजने के साथ ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग शुरू कर दिया।

बालाघाट, शहडोल में वृद्धजन के आगमन पर उनका स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। पोलिंग बूथ पर मौजूद अधिकारियों ने फूल माला पहनाकर और तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here