पुतिन का पूर्व बॉडी गार्ड बनेगा उत्तराधिकारी! क्रीमिया कब्जे के मास्टरमाइंड के हाथ में होगी रूस की सत्ता? जानें कौन हैं एलेक्सी ड्यूमिन

0

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पांचवीं बार रूस की सत्ता में आ चुके हैं। अब उनके उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें लग रही हैं। बुधवार को रूसी राष्ट्रपति ने अपने पूर्व बॉडी गार्ड एलेक्सी ड्यूमिन को सलाहकार राज्य परिषद का सचिव नियुक्त किया है। इस कदम से अब उनके रूसी राष्ट्रपति पद की क्षमता की अटकलें तेज हो गई हैं। पुतिन फिर छह वर्षों के लिए राष्ट्रपति चुने गए हैं। 51 साल के ड्यूमिन को उन्होंने रक्षा उद्योग की देखरेख का काम सौंपा है। इससे वह मॉस्को और सत्ता के केंद्र के करीब पहुंच गए हैं।

पुतिन द्वारा ड्यूमिन को स्टेट काउंसिल में नियुक्त करने से जुड़ा आदेश बुधवार को क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। हालांकि इसमें उनकी नई भूमिका के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। क्रेमलिन के पूर्व सलाहकार और पुतिन के समर्थक सर्गेई मार्कोव ने टेलीग्राम पर कहा, ‘रूस का एलीट क्लास राज्य परिषद के सचिव के रूप में ड्यूमिन की नियुक्ति को लेकर उत्साहित है।’ मार्कोव ने कहा, ‘इसे इस बात की पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है कि ड्युमिन रूस के भावी राष्ट्रपति हैं, जिन्हें पुतिन ने चुना है।’

क्रेमलिन ने क्या कहा

उन्होंने कहा यह कुछ ऐसा था, जिसके बारे में लंबे समय से अफवाहें सुनने को मिल रही थीं। हालांकि अभी सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी नहीं है कि पुतिन का उत्तराधिकारी कौन हो सकता है। पुतिन इस समय 71 साल के हैं और अगले कई वर्षों तक उनके शासन की उम्मीद की जा रही है। उनकी हर नियुक्ति पर दुनिया की नजर होती है। माना जाता है कि वह इनमें से ही किसी को संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकते हैं। ड्यूमिन की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन ने कहा कि यह एक रोटेशन का हिस्सा था। वह 72 साल के इगोर लेविटिन का पद संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here