इंदौर में BJP नेता मोनू कल्याणे की हत्या, मंत्री विजयवर्गीय के थे खास, चौराहे पर बदमाशों ने मारी गोली

0

भाजपा के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के करीबी मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या जेल रोड स्थित विजय भांग घोटा के सामने हुई जब मोनू भगवा बाइक रैली के लिए होर्डिंग पोस्टर लगवा रहे थे। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की वह उनके घर के आसपास ही रहते हैं। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। देर रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंचे थे। मोनू भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे।

जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की रविवार सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक इलाके में बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर मोनू के पास आए और किसी का नंबर मांग लिया। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तभी बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर मोनू की सीने पर गोली मार दी। बदमाशों ने बैनर लगा रहे मोनू के साथियों पर भी फायर किये और भाग निकले। मौके पर करीब 3 से 4 फायर हुए हैं। बताया जा रहा है अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ ने घटना को अंजाम दिया है। मोनू को गोली लगने के बाद उनके साथी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार अर्जुन और मोनू के बीच कुछ दिन पहले कहा-सुनी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here