भरवेली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अमेड़ा में इसी ग्राम के एक कृषक दिनेश पिता रुखलाल कोठेकर 53 वर्ष की जहरीले सांप के काटने से डेढ़ घंटे के भीतर ही मौत हो गई। 2 अगस्त को 1:30 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब यह कृषक अपने खेत में सोडा का छिड़काव कर रहा था। जिला अस्पताल पुलिस ने इस कृषक का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमेड़ा निवासी कृषक दिनेश कोठेकर अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था। बताया गया है कि 2 अगस्त को 11:00 बजे कृषक दिनेश कोठेकर अपने खेत में सोडा का छिड़काव करने के लिए गया था ।1:30 करीब जब कृषक दिनेश कोठेकर अपने खेत में सोडा का छिड़काव कर रहा था तभी उसके दाहिने पैर में किसी जहरीले सांप ने काट दिया ।सांप काटने के बाद कृषक दिनेश कोठेकर खेत से अपने घर आ रहा था ।तभी रास्ते में उसके मुंह से झांक निकलने लगी और वह बेहोश होकर गिर गया ।जिसे अन्य कृषकों ने देखें और उसके परिवार वालों को बताये। परिजनों ने खेत पहुंचकर कृषक दिनेश कोठेकर को घर लाने के बाद तुरन्त ही जिला अस्पताल लाये किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिए। दिनेश कोठेकर की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र मर्सकोले, आरक्षक शरद यादव ने मृतक कृषक दिनेश कोठेकर का शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है और धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना भरवेली भिजवा दी है।










































