वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत वारा के शिवधाम मोहल्ले में नहर किनारे अंतिम छोर में पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। जहां से आवागमन की भारी समस्या बनी हुई है जिसको देखते हुए वार्डवासियों के द्वारा 9 अगस्त को विरोध प्रदर्शन कर पंचायत से सड़क निर्माण की मांग की गयी। जहां पर शिवधाम मोहल्ले के पुल से पूर्व सरपंच राजा अली के मकान पर पक्की सड़क का निर्माण है किंतु पूर्व सरपंच राजा अली से अशोक नंदनवार के घर का कच्ची सड़क है। जिस पर वाहनों के आने जाने से कीचड़ हो गया है फिसलन बनी हुई है जिस कारण मोटरसाइकिल और पैदल चल रहे लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं। जिसको लेकर ग्राम पंचायत में शिकायत भी की गई है परंतु वर्तमान तक पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया जबकि उक्त मार्ग से ग्राम के करीब 50 से अधिक परिवार के लोग रोजाना आना-जाना करते हैं। जिन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है जिन्होंने उक्त स्थान पर पक्की सड़क निर्माण या तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
ग्रामीण अशोक नन्दनवार ने बताया कि हम पैदल नहीं चल पाते हैं अभी पानी नहीं आया है तो थोड़ा ठीक है यदि थोड़ा भी पानी आ जाए तो मोटरसाइकिल और पैदल चल रहा है लोग स्लिप होगा चोटिला होते हैं। यहां पर रोड नहीं है नहर की पार के रूप में कच्ची रोड है जहां से आना जाना होता है। सरपंच को फोन लगा रहे हैं जिसका मोबाइल बंद है इसके लिए हमने पहले भी बताया है परंतु आज तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे भारी समस्या व नहर में गिरने का खतरा बना हुआ है।
रिजवान अली ने बताया कि पंचायत का गठन हुए दो वर्षों से ज्यादा का समय हो गया है पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने जो विकास यहां तक लाकर छोड़ा था उसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनकी थी। जबकि वारा बस्ती की बात करें या वारा टोला शिवधाम मोहल्ले की बात करें तीनों क्षेत्रफल में बराबर है। परंतु पंचायत के ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी बताने लायक एक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। यहां पर कीचड़ और खप्पन बना हुआ है स्कूल की गाड़ियां नहीं जा पा रही है पंचायत तत्काल मार्ग निर्माण का प्रस्ताव ले और वैकल्पिक व्यवस्था यहां पर करें वरना आंदोलन किया जाएगा।
श्रीमती शहनाज कुरैशी ने बताया कि सभी को काम धंधे पर जाना होता है बच्चों को स्कूल जाना होता है परंतु कीचड़ के कारण बड़ी समस्या बनी हुई है। पैदल चल नहीं पा रहे हैं एक व्यक्ति का पैर फैक्चर हो गया गिरने से मार्ग को जल्द बनाए जाना चाहिए वरना हम आंदोलन करेंगे। करीब 80 परिवार यहां पर निवास करते हैं जिन्हें परेशानी हो रही है पंचायत को इधर ध्यान देना चाहिए और तत्काल रोड बनना चाहिए ताकि हमें सुविधा हो सके।










































