किसानों की बातें सुन हैरान हो गए कलेक्टर, जमीन पर बैठकर सुनने लगे समस्या, गदगद हुए ग्रामीण, बोले- अफसर हो तो ऐसा

0

भोपाल: भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं मक्का तो कहीं सोयाबीन की फसल को नुकसान हुआ है। प्रदेशभर में किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसी तारतम्य में भोपाल जिले के किसान भी सोयाबीन की फसल खराब होने से परेशान हैं।

जमीन पर बैठ गए कलेक्टर

प्रशासन की टीम भी किसानों के खेतों पर जाकर सर्वे कर रही है। सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी जमीन पर उतरे। वे सीहोर रोड-रातीबड़ के कई गांवों में पहुंचे, जहां पर सोयाबीन की खराब फसल का मुआयना किया। इस दौरान कलेक्टर और एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया मुंडला गांव पहुंचे, जहां वे जमीन पर ही बैठ गए और किसानों की समस्याओं को सुना। किसान भी यह नजारा देखकर हैरान रह गए।

बैरसिया-हुजूर में 100 से अधिक गांव में फसल बर्बाद

इस दौरान ग्रामीणों से फसल सहित अन्य समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। कलेक्टर सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानों की सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। आपको बता दें कि भोपाल जिले में अतिवृष्टि की वजह से बैरसिया-हुजूर के 100 से अधिक गांवों में सोयाबीन की फसल तबाह हो गई है। अब यहां के किसान फसल सर्वे करने की मांग कर रहे हैं। कुछ किसान सोमवार को हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा से भी मिले।

औसत से ज्यादा बारिश की वजह से नुकसान

किसानों ने कहा कि जिले में इस बार औसत 51 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बैरसिया इलाके में आंकड़ा 60 इंच से ज्यादा का है। अभी भी सैकड़ों खेतों में पानी भरा है। इससे फसल 70% तक बर्बाद हो गई है। दाना अंकुरित हो गया है। जिसकी कीमत किसान को नहीं मिलेगी। इसलिए सरकार किसानों को मुआवजा प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here