भाजी मंडी में मां भगवती की आराधना जारी

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। शारदेय नवरात्र पर्व अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है ऐसे में नगर सहित क्षेत्र में हर्ष उल्लास के साथ लोगों के द्वारा मां भगवती के पावन पर्व नवरात्र महोत्सव को मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी शांति नगर वारासिवनी के द्वारा नवरात्र पर्व का उत्सव मन कर मां भगवती की आराधना की जा रही है। भाजी मंडी के द्वारा यह 80 वां वर्ष मां भगवती की स्थापना के साथ मनाया जा रहा है। जहां रोजाना विविध कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर आनंद ले रहे हैं।

भाजी मंडी में 80 वर्ष मनाया जा रहा है उत्सव

विदित हो कि यह दुर्गा उत्सव आजादी के पहले का है जो सबसे पुराना दुर्गा उत्सव है जो लगातार अपने 80 वां वर्ष को मानते हुए आगे बढ़ रहा है। समिति के वरिष्ठ जनों के द्वारा बताया जाता है कि यह दुर्गा उत्सव उस समय का है जब वारासिवनी में अनाज गंज और भाजी मंडी दो स्थानों पर दुर्गा उत्सव मनाया जाता था। जिसे देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग खासर और बैलगाड़ी से परिवार के साथ आते थे हालांकि यह दौर अब नहीं रहा परंतु आज भी उस समय की अनुभूति के रूप में तस्वीर लोगों के पास सुरक्षित है। उस दौर की कहानी किस्से आसानी से नगर के बुजुर्ग जनों से सुनने को भी मिलते हैं।

गरबा उत्सव का हो रहा आयोजन

नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति में गरबा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहां पर महोत्सव के रूप में लोग शामिल होकर गरबा नृत्य कर मां भगवती की आराधना कर रहे हैं। इस दौरान लोग माता के गीतों पर पारंपरिक वेशभूषा धारण कर उत्सव मना रहे हैं जहां पर अलग-अलग भारतीय वेशभूषा मैं भी लोग शामिल होकर माता की आराधना कर रहे हैं। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर भी पहुंच रहे हैं।

प्रतिदिन आरती में निकाला जा रहा ड्रा

नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति भाजी मंडी के द्वारा 3 अक्टूबर को बैंड बाजे की थाप पर मां भगवती की भव्य प्रतिमा माता के लिए बनाए गए भव्य दरबार में लाकर विराजित की गई। जहां पंडित के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ माता की स्थापना की गई। जिसके बाद से सुबह शाम माता की आरती की जा रही है इस आरती के दौरान लकी ड्रा भी निकाला जा रहा है जिसमें लोगों को इनाम वितरण किया जा रहे हैं। तो वही भंडारे का भी आयोजन हो रहा है जिसमें नगर सहित क्षेत्र के लोग शामिल होकर मां भगवती का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद ले कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

शौर्य रूसिया ने पदमेश से चर्चा में बताया कि नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति का यह 80 वां वर्ष है यह बहुत प्राचीन दुर्गा उत्सव समिति है इसे पूर्वजों की धरोहर के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। यहाँ पर 3 अक्टूबर को विधि विधान से मां भगवती की स्थापना कर आराधना की जा रही है। इस दौरान प्रतिदिन रात्रि में आरती के दौरान लकी ड्रा निकालकर तीन विजेताओं को उपहार का वितरण किया जा रहा है। वही गरबा का भी आयोजन किया गया है जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं जहां प्रतिदिन अलग-अलग भारतीय वेशभूषा मैं भी लोग आ रहे हैं। यह पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया जा रहा है 11 अक्टूबर को हवन पूजन किया जाएगा और 13 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकालकर मां भगवती का विसर्जन कार्यक्रम रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here