संदिग्ध अवस्था में मिला सोनेवानी रेस्ट हाउस के चौकीदार का शव

0

लालबर्रा (पद्मेश न्यूज )। लालबर्रा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टेकाड़ी ला. के वनग्राम सोनेवानी निवासी अंतरा नाका एवं सोनेवानी रेस्ट हाउस के चौकीदार ३४ वर्षीय संजय कुमरे का शव पुलिस ने बुधवार को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है। जिसके गले के नीचे घाव के निशान बना हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि संजय की हत्या की है। पुलिस ने घटना स्थल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया हैं एवं मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टेंकाड़ी ला. के ग्राम सोनेवानी निवासी ३४ वर्षीय संजय उर्फ संजू कुमरे सोनेवानी रेस्ट हाउस एवं अंतरा नाका में चौकीदार के पद पर कार्यरत था एवं बुधवार को संजय के घर में मेहमान आये थे और रात ८ बजे मेहमानों के साथ भोजन करने के बाद वह रेस्ट हाउस में ड्यूटी करने जा रहा हूं कहकर घर से निकल गया था परन्तु वह ड्यूटी पर नही पहुंच पाया। बुधवार की सुबह जब ग्राम के विनोद परते, सुनील परते ग्राम सोनेवानी से २०० मीटर दुर स्थित नाले की ओर शौच के लिए गये थे तो उन्हे झाडिय़ों में संजय दिखाई दिया जो बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होने उसके परिजन व ग्रामीणों को जानकारी दी और उसे घर लेकर आये एवं चिकित्सक को बुलाया गया तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और उसके गले में निशान बने हुए है जिससे परिवारजनों को लगा कि उसके गले को रस्सी से दबाया गया है जिससे उसकी मौत हुई होगी। जिसके बाद पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई और पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। वहीं हत्या किये जाने की संभावना को देखते हुए बालाघाट से डॉग स्कॉट की टीम को बुलाया गया। जिनके द्वारा घटना स्थल के आसपास की जांच कर साक्ष्य एकत्रित करने का प्रयास किया गया परन्तु कुछ नही मिला बल्कि नाले के समीप जिस स्थान पर युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ था उसके आजू-बाजू में मोटरसाइकिल वाहन के चक्के के निशान मिलने की बात कही जा रही है। वहीं संजय कुमरे के शव को देखकर परिजन एवं ग्रामीणजनों ने उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई है और पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं पुलिस के द्वारा घटना स्थल में आवश्यक कार्यवाही करने के बाद शाम ४.३० बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि टेकाड़ी ला. के ग्राम सोनेवानी अभ्यरण क्षेत्र निवासी संजय कुमरे एक वर्ष पूर्व से ही सोनेवानी एवं अंतरा नाका मेंं चौकीदार के पद पर कार्य कर रहा था और माँबाप का इकलौता बेटा था। जिसके परिवार में माँ, बाप, पत्नि एवं उसके तीन बच्चें है और रोजाना की तरह मंगलवार की रात में भी सोनेवानी रेस्ट हाउस में ड्यूटी करने जा रहा था तभी ग्राम सोनेवानी एवं रेस्ट हाउस पहुंच मार्ग के बीच स्थित नाले के पास उसका शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है और व्यक्ति के गले के नीचे रस्सी या किसी वस्तु से गले दबाने का निशान भी बना हुआ है। जिससे ऐसा लग रहा है कि वह अपनी डयूटी में जाते रहा होगा इसी दौरान उसने किसी को जंगल में शिकार करते हुए या फिर गलत कृत्य करते हुए देख लिया होगा और वे लोग अपने कृत्य को छुपाने के लिए सोनेवानी रेस्ट हाउस के चौकीदार संजय की हत्या कर दिये होगें जिससे उसकी मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मृतक व्यक्ति के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर संजय की हत्या करने वाले अज्ञात व्यक्तियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही करने एवं मुआवजा दिये जाने की मांग की है।

दूरभाष पर चर्चा उपनिरीक्षक शशांक राणा ने बताया कि बुधवार की सुबह सोनेवानी से सूचना मिली थी कि सोनेवानी रेस्ट हाउस के चौकीदार मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसके बाद घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद किया गया है एवं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मृतक व्यक्ति के गले के नीचे निशान बना हुआ है जिससे संभावना व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या की गई होगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि उसकी हत्या हुई है या नही, मर्ग कायम कर मामले की जांंच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here