वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में नव नियुक्त कार्यकारिणी की बैठक की गई। यह बैठक पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल,नपा अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे ,पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला पटले ,मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा ,वेदप्रकाश पटेल, किशोर अमूले सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रारंभ की गई। जिसमें उपस्थित जनों के द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात भाजपा नगर मंडल, भाजपा बुदबुदा ग्रामीण मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों एवं समस्त बूथ कमेटी अध्यक्षों का सम्मान पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के हस्ते किया गया। जहाँ उपस्थित जनों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त पदाधिकारियों से अपनी जवाबदारी को संज्ञान में रखते हुए अपने पद के साथ पार्टी का निरंतर कार्य करने की अपील करते हुए सरकार की उपलब्धियां को घर घर तक पहुंचाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी सदस्य सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हम गौरव शाली है कि हमें भाजपा में काम करने का अवसर मिल रहा है-निर्मला पटले
पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला पटले ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी है। पूरे विश्व में इतने सदस्य किसी भी पार्टी के पास नहीं है। हम गौरव शाली है कि हमें भाजपा में काम करने का अवसर मिल रहा है। हमारे प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जब तक महिला पुरुष के बराबर नहीं आएगी तब तक विकास नहीं होगा और पिछले १० वर्ष पहले मैंने कभी संगठन में महिलाओं की उपस्थिति नहीं देखी। किंतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आगे बढ़ाया है जिसका परिणाम है कि आज संगठन युवा महिला किसान एवं अंतिम छोर के व्यक्ति की सोचता है। आप सभी को पद से सम्मानित किया गया है ताकि आप पार्टी का कार्य करें यह ना हो कि पद ले लिए है और घर बैठे। चिंतन आपको करना है की योजना सरकार की कौन सी है कैसे उसे हम लोगों तक पहुंचाएं।
भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगो के बीच जाना है-प्रदीप जायसवाल
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को लेकर हम सभी को कार्यकर्ताओं के बीच में जाना है। लोगों के बीच में जाना है बूथ अध्यक्ष की भी ११ लोगों की टीम है उस तक पहुंचना चाहिए। मंडल अध्यक्ष से पन्ना प्रमुख तक सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार को लोगों के घरों तक पहुंचाएं। सरकार की बात अंतिम छोर तक पहुंचना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है यह एक चैन है जो भोपाल से हमारे मंजरे टोल तक पहुंचती है। आप सभी अनुभवी लोग हैं नए लोगों को भी अवसर दिया गया है हर जाति समाज के लोगों को शामिल किया गया है। वहीं महिलाओं को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है करीब ३३ प्रतिशत महिलाएं कार्यकारिणी में है। सभी की संयुक्त टीम बनाने का प्रयास है संगठन के जो ३ महीने तक कार्यक्रम चले उसमें जो भी सक्रिय व्यक्ति दिखा उन्हें पद दिया गया है। कोई यह नही सोचे कि मुझे नहीं दिया गया है आगे मोर्चे और प्रकोष्ठ भी है जिसमें लोगों को अवसर दिया जाएगा और जो भी व्यक्ति संगठन में काम करना चाहता है वह आगे आये। लेकिन उद्देश्य जो होगा वह काम करना है यह एक जवाबदारी है आप यह तय करें कि जो पद आपको मिला है उसके साथ आप न्याय करे।