शंकर तालाब में स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के वार्ड नंबर १५ स्थित शंकर तालाब में नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में १३ मई को सुबह ९ बजे स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें शंकर तालाब में स्वच्छता श्रमदान कर गाद जलकुम्भी निकाले जाने यह वृहद स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका कर्मचारियों ,जनप्रतिनिधि ,सामाजिक स्वयं सेवी संस्था एवं संगठनों के साथ मिलकर किया गया। जिसमें तालाब में जल कुंभी बेला आदि की निकासी जल संरचना में अंदर डली झल्ली, पन्नी कचरे के निकासी के साथ साथ वर्षा जल जो सडक़ो के माध्यम से सीधे तालाब में उतर जायें इसलिये व्यवस्थित साफ. सफ ाई का कार्य किया गया। हालांकि इस दौरान सीएमओ के द्वारा तालाब के किनारे कुछ स्थान पर पिचिंग कार्य नहीं किया गया है जिसको लेकर निराशा व्यक्त की गई। पद्मेश से चर्चा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिशा डहेरिया ने बताया कि शंकर तालाब में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है जो श्रमदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है वहीं स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। यह अभियान ३० जून तक चलेगा इसके अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थान पर लगातार कार्य किया जा रहे हैं। तालाब के चारों ओर पीचिंग कार्य होना था जिसमें कुछ स्थान छूट गया है इसके लिए नई कार्य योजना तैयार की गई है जिसके तहत यह छूटे हुए कार्य को पूर्ण करवाया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद संदीप मिश्रा ,प्रवीण डोंगरें ,मदनलाल धार्मिक, आशुतोष कोहाड,़ मिथलेश बुरड़े ,निलेश चौबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं नगर पालिका अमला उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here