वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर पालिका परिषद के सभागृह में २३ मई को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्मशताब्दी वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे, किशोर अमूले ,संदीप मिश्रा ,किरण शर्मा सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित जनों के द्वारा सर्वप्रथम महारानी अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित जनों के द्वारा महारानी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तार पूर्वक बताया गया। पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया वह भी ३०० वर्ष पहले उनके द्वारा यह कार्य किया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप उनकी जन्मशताब्दी के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए योजनाएं ला रहे हैं। महारानी होल्कर के द्वारा पूरे देश में सबसे ज्यादा हिंदू मंदिरों का जीर्णोद्धार और निर्माण करवाया गया जिसका परिणाम है कि आज हम सनातन धर्म के लोग अपने धर्म का पालन कर पा रहे हैं इसमें अहिल्याबाई होल्कर का बहुत बड़ा योगदान है। वहीं नपा अध्यक्ष सरिता दांदरे ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर और माता सावित्रीबाई फ ुले ने काफी संघर्ष किया है जिसका परिणाम है कि महिलाएं हर क्षेत्र में मजबूत हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है आज कोई क्षेत्र उनसे अछूता नहीं है। देश के प्रधानमंत्री भी महिलाओं को सशक्त करने के लिए अभी नई योजना लागू करने वाले हैं। यह पूरा कार्यक्रम अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित किया जा रहा है।