एमएस धोनी कितने डाउन टू अर्थ हैं यहां देखिए, बचपन के दोस्त का बर्थडे मनाने पहुंचे

0

रांची: जेएससीए के टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार काका के जन्मदिन के मौके पर महेंद्र सिंह धोनी भी उनके आवास पहुंचे। सुरेंद्र सिंह के बर्थडे के मौके पर उन्होंने केक काटकर पूरे परिवार के साथ बर्थडे मनाया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी वहां मौजूद रहे।

जन्मदिन में पहुंचे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमां चुके हैं। वह अपने कूल अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। अपने टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार के बर्थडे पर भी वह इसी कूल अंदाज में नजर आए।सुरेंद्र कुमार ने केक काटा और महेंद्र सिंह धोनी को खिलाना चाहा। लेकिन धोनी ने कहा पहले वह अपने परिवार वालों को केक खिलाए।

मनोज कौशिक भी रहे मौजूद

टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार के बर्थडे के मौके पर रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक भी मौजूद रहे। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के सामने उन्होंने केक काटकर जन्मदिन मनाया महेंद्र सिंह धोनी के उनके बर्थडे में शामिल होने पर सुरेंद्र कुमार ने खुशी भी जाहिर की। इंडिया को वर्ल्ड कप, चैंपियन ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाने वाले धोनी टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार काका के बर्थडे पर लगातार शामिल होते रहे हैं।

जानकारी के अनुसार टेनिस कोच सुरेंद्र उनके बचपन के दोस्त हैं। महेंद्र सिंह धोनी भले ही फेमस क्रिकेटर्स में शामिल हो गए हों, लेकिन वह अपने बचपन की दोस्ती को कभी नहीं भूलते और जब वह रांची में रहते हैं। तो टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार से जरूर मिलते हैं। यही वजह है कि उनके बर्थडे में भी धोनी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here