शादी से इनकार पर नर्स को मारी गोली, आरोपी डॉ को उम्रकैद; कोर्ट में सामने आया सनकी प्रेम का खौफनाक सच

0

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम देखने को मिला। वन साइड लव में पागल डॉक्टर ने जब नर्स ने शादी से इनकार किया तो सनक की हदें पार कर दीं। कटनी के एक निजी अस्पताल में पदस्थ डॉ संदीप सोनी ने पहले नर्स माधुरी चौधरी से नजदीकियां बढ़ाईं, फिर शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन जब नर्स ने स्पष्ट मना कर दिया। बौखलाहट में उसने जान से मारने की योजना बना ली।

दरअसल, घटना 7 फरवरी 2024 की है। वारदात वाले दिन नर्स रसल चौक स्थित एक होटल के पास से अपनी ड्यूटी खत्म कर लौट रही थी। तभी आरोपी ने देसी पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी। नर्स को दो गोलियां लगी। एक गोली उसकी आंत में जा लगी। वहीं, दूसरी गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी रह गई। इससे उसका शरीर लकवाग्रस्त हो गया।

एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम

पीड़िता पहले कटनी के श्रीराम अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। वहीं, डॉ संदीप से उसकी जान-पहचान हुई। पिता की बीमारी के वक्त आरोपी ने आर्थिक मदद की थी। इसके बाद उसने नर्स के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे पीड़िता ने ठुकरा दिया। इसके बाद वह कटनी छोड़कर जबलपुर आ गई। आरोपी ने भी नौकरी छोड़ी और जबलपुर के निजी हॉस्पिटल में काम करने लगा।

जबरन शादी का बनाया दबाव

जबलपुर आने के बाद डॉ ने नर्स पर लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर धमकियां देने लगा। हालांकि इसके बाद भी नर्स ने उससे वास्ता नहीं रखा। इस एक तरफा प्यार और खौफनाक कदम उठाया और जान लेने के लिए गोली चला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here