चन्दन नदी पुलियां पर बने जानलेवा गड्डे मरम्मत की दरकार

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के किनारे गुजरने वाली चंदन नदी पर बने पुल की हालत जर्जर हो गई है। जिसमें जानलेवा और खतरनाक गड्ढे भी बन चुके हैं जहां से आवागमन करना अब मुश्किल भरा हो गया है। लोगों को रोजाना कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दुर्घटनाओं में चोटिल भी होना पड़ रहा है। जहां मरम्मत किए जाने की दरकार बनी हुई है किंतु वर्तमान तक किसी भी जिम्मेदारों के द्वारा समस्या पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है। जिसको लेकर आवागमन कर रहे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी अनुसार वारासिवनी नगर और ग्राम मेहंदीवाडा के बीच बहने वाली चंदन नदी पर यह पुलियां बना हुआ है। जो नगर को सीधे कम दूरी में महाराष्ट्र से जोड़ता है तो वहीं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र को नगर मुख्यालय से जोड़ता है। जहां से हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं इसमें सर्वाधिक लोग महाराष्ट्र के लिए आना जाना करते हैं। तो वहीं छोटे.बड़े सभी प्रकार के वाहनों का भी आना जाना यहीं से लगा रहता है। ऐसे में यह पुलियां की स्थिति बहुत ज्यादा जर्जर और खस्ताहाल हो गई है। जिसमें दोनों तरफ लोहे के एंगल के पास में डामर और कंाक्रीट उखड़ गया है अंदर की सरिया दिखने लगी है। जो कभी भी दुर्घटना कर सकती है तो वहीं तेज रफ्तार वाहनों को अनियंत्रित भी कर देती है। उक्त स्थान पर छोटी दुर्घटनाएं कई बार हो चुकी है आवागमन कर रहे लोगों को हमेशा डर लगा रहता है। ऐसे में सभी के द्वारा पुलियां की मरम्मत करने की मांग की जा रही है।

प्रशासनीक अधिकारियों को इस पुलियां को बनाने ध्यान देना चाहियें-थानसिंह पटले

राहगीर थानसिंह पटले ने बताया कि यह वारासिवनी से नागपुर मार्ग है इस पर यह चंदन नदी का पुल बना हुआ है जो जर्जर हो गया है। जगह जगह गड्ढे हो गए हैं सरियां बाहर आ गई है बरसात के समय आने जाने में डर लगता है कि व्यक्ति कहीं भी गिर सकता है। कई साल से इसकी मरम्मत नहीं की गई है विभाग भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसमें सबसे बड़ी आश्चर्य की बात है कि यहां से कलेक्टर ,एसडीएम सीईओ सहित तहसीलदार जैसे समस्त अधिकारी आना जाना करते हैं। उसके बावजूद यह समस्या उनके संज्ञान में नहीं है मतलब वह ध्यान नहीं देना चाहते हैं हमारी यही मांग है की मरम्मत होनी चाहिए।

पुलियां की हालत जर्जर और खस्ताहाल हो गई है-अजय नंदनवार

अजय नंदनवार ने बताया कि मैं मेहंदीवाड़ा रहता हूं रोजाना नगर मुख्यालय मेरा आना जाना है। इस चंदन नदी के पुलियां पर यहां जो गड्ढे हो गए यह सलाखें बहार आ गई है इससे हमें डर लगा रहता है। हमारेे रोज आने जाने की रास्ता है इसलिए दुर्घटना तो हमारे साथ होती नहीं है । परंतु एक डर लगा रहता है कि कब यह सरिया किसी वाहन के टायर में घुसने से दुर्घटना हो सकती है। तीन स्थानों पर यह स्थिति बनी हुई है गड्ढे हो गए हैं डामर भी उखड़ गया है बहुत समस्या है विभाग को सुधार कार्य करवाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here