Border 2 World Wide Collection Day 10: ‘आदिपुरुष’ के बाद बॉर्डर 2 ने दी ‘कबीर सिंह’ को पटखनी, अब तक हुई इतनी कमाई

0
  • Border 2 World Wide Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की लीड रोल वाली फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज होने के बाद धमाल मचा रही है। फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखा रही है। फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म बॉर्डर 2 के की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म बॉर्डर 2 ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
  • ‘बॉर्डर 2’ ने 10वें दिन किया इतना कलेक्शन
  • एक्टर सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 2 इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाती नजर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 377 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ये फिल्म अब 400 करोड़ी होने की तरफ बढ़ रही है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों का सामने आने अभी बाकी है।
  • इस फिल्म को किया पीछे
  • डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 ने कई बड़ी और माइलस्टोन वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रविवार को इस वॉर ड्रामा ने प्रभास की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) की कुल वर्ल्डवाइड कमाई को पार कर लिया, जो पहले ₹355 करोड़ तक पहुंची थी। साथ ही ‘बॉर्डर 2’ ने शाहिद कपूर वाली कबीर सिंह (Kabir Singh) की लाइफटाइम कमाई को भी पीछे छोड़ दिया, जो 2018 में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने ₹377 करोड़ कमाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here