पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। खैरलांजी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरी के तुमाने परिवार के द्वारा एसडीओपी कार्यालय में ज्ञापन देकर और २ फरवरी को एसडीओपी कार्यालय पहुंच कर मामले में कार्यवाही करने की मांग कर कार्यवाही की अपडेट ली गयी। ज्ञापन में गोपीचंद पिता ब्रजलाल तुमाने ने बताया कि मैं वार्ड नंबर १३ खैरी का रहने वाला हूं मटका बनाने का काम करता हूं। मेरे गांव के संजय तीतरमारे ने मेरी लडक़ी पूनम तुमाने उम्र २८ वर्ष को पेशी करने के लिए वारासिवनी न्यायालय लेकर आया था। इसके पूर्व में भी वह लेकर आ चुका है शाम तक घर वापस आ जाते थे। परंतु २८ जनवरी की सुबह ११ बजे पूनम तुमाने पेशी के लिए घर से निकली थी और ४.३० बजे उसके द्वारा अज्ञात फोन नंबर से फोन कर कहा कि मुझे टाइम हो जाएगा शाम तक आउंगी यह बात मेरी बेटी ने मेरी पत्नी गीता तुमाने से की थी। पर रात तक वह नहीं आई जिससे परेशान होकर हम संजय तीतरमारे से पूछताछ करने गए तो वह बोलता है कि पूनम मेरे साथ नहीं गईं और जब वकील से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पूनम की कोई पेशी नहीं थी। फि र हमने संजय से बोले तो वह कुछ नहीं बताया जबकि मेरी लडक़ी पूनम को संजय तीतरमारे के साथ जाते हुए कई लोगों ने देखे हैं और वह घर से बात कर ले गया था। हमारी मांग है कि संजय तीतरमारे के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाये।
पूनम तुमाने की सुरक्षा को लेकर परिजन डर में
विदित हो की गोपीचंद तुमाने की बड़ी बेटी पूनम तुमाने उम्र २८ वर्ष का विवाह पीपरवानी में हुआ था। जो विवाह के दौरान गर्भवती थी जो ससुराल में दो महीने रही जहां उसकी तबीयत बिगडऩे पर जांच करवाई गई तो वह पांच माह की गर्भवती पाई गई। जिसे तत्काल ससुराल वालों के द्वारा पूनम को उसके माँ के घर में लाकर छोड़ दिया गया। वहीं कोर्ट में केस दायर किया गया इसके बाद परिजनों के द्वारा पूनम के गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में पंचायत बैठाई गई। जहां पर पूनम के द्वारा अपने पड़ोसी राकेश तुमाने का नाम लिया गया और राकेश के द्वारा उसका बच्चा होने का स्वीकार भी किया गया। इसके बाद राकेश के घर में पूनम रहने लगी इस दौरान पूनम ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसकी मौत हो गई। हालांकि इसमें पूनम के परिजनों के द्वारा राकेश और उसके परिजनों पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पूनम और राकेश के बीच विवाद होने लगा जिस पर यह और ज्यादा बढ़ गया तो पूनम के द्वारा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चक्कर लगाए गए आखिरकार खैरलांजी थाने में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद राकेश के परिवार में पूनम को रखने से इनकार कर दिया और उसे निकाल दिया तो वह अपने माता पिता के यहां रहने लगी। दोनों का कैसे वारासिवनी न्यायालय में विचार अधीनता था ऐसे में २८ जनवरी को पड़ोसी संजय तीतरमारे के द्वारा पूनम तुमाने को वारासिवनी न्यायालय पेशी में ले जाने की बात उसके घर में आकर बोलकर साथ में लेकर गया। परंतु उसके बाद पूनम लौट कर घर नहीं आई ऐसे में पूनम के न्यायालय में चल रहे केस और उसकी सुरक्षा को लेकर काफ ी डरे हुए हैं। हालांकि इसमें परिवार के द्वारा संजय तीतरमारे पर आरोप लगाया जा रहा है। घटना में खैरलांजी पुलिस के द्वारा गुम इंसान दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
संजय तीतरमारे के साथ गई थी पूनम तुमाने पेशी- सोनम
सोनम तुमाने ने पद्मेश से चर्चा में बताया कि हम खैरी रहते हैं पूनम तुमाने हमारे घर की बेटी है उसका विवाह पिपरवानी में हुआ था। ५ माह के गर्भवती थी जिसे घर में लाकर छोड़ दिया गया फिर गांव की पंचायत में राकेश ने स्वीकार किया कि मेरा बच्चा है। पूनम को अपने घर में रख दो माह बाद बच्चा हुआ तो उनके परिवार में देवीलाल पुरुषोत्तम ,राकेश तुमाने और लिलीबाई के द्वारा बच्चों को मार दिया गया। चार.पांच बार खैरलांजी थाने में एफ आईआर करने के लिए गए पुलिस ने मेरी बहन को पिता के घर में रहने और मेरे पिता को उसे रखने के लिए कहा। पेशी की बात बोलकर संजय तीतरमारे हमारे घर आया कि राकेश तुमाने का जो केस चल रहा था उसमें पूनम की पेशी है। यह हमारे घर वालों को बताकर २८ जनवरी को पूनम को लेकर गया पूर्व में भी वह ले जाता रहा है इसलिए किसी ने कोई संकोच नहीं किया। पूनम ने एक अंकल के फ ोन से ४.३० बजे फ ोन कि वह अर्जुन के पास ग्राम परसवाड़ा में महाराष्ट्र में है शाम ७ तक आ जायेगी। परंतु २८ जनवरी के बाद से उसका कोई पता नहीं है संजय तीतरमारे से पूछे तो वह भी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा पुलिस पूछताछ कर रही है। परंतु हमें डर लगा हुआ है हम यही चाहते हैं कि संजय तीतरमारे जैसा हमारी बेटी ले गया है वैसा लाकर दे या वह मारी है या जिंदा है यह भी बता दें।
इनका कहना है
दूरभाष पर चर्चा में बताया कि पूनम तुमाने गायब है जिसके लिए परिजनों की शिकायत पर गुम इंसान कायम कर लिया गया है। परिजनों ने संजय तीतरमारे के साथ पूनम का जाना बताया गया है जिस पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। मामला जांच में है जो भी निष्कर्ष निकलेगा उस पर विधिवत्त आगे कार्यवाही की जाएगी।









































