Fractal vs Aye IPO Review: पैसा लगाने से पहले सब्सक्रिप्शन और GMP ही नहीं, वैल्यूएशन और फाइनेंशियल भी करें चेक

0

फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) और आय फाइनेंस (Aye Finance) दोनों मिलकर भारतीय शेयर बाजार से करीब 3,843.9 करोड़ रुपये जुटाने जा रही हैं। दोनों ही इश्यू सोमवार 9 फरवरी को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इसके अलावा दोनों में सब्सक्रिप्शन 11 फरवरी को बंद होना है। अगर आप इन दोनों में से किसी भी इश्यू में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ सब्सक्रिप्शन और GMP के डाटा के आधार पर फैसला नहीं करें, बल्कि दोनों के वैल्यूएशन, फाइनेंशियल, रिस्क और ग्रोथ प्लान को भी चेक करें।

Fractal Vs Aye IPO Key Details

SBI सिक्योरिटीज ने किया रिव्यू

SBI Securities ने Fractal Analytics और Aye Finance दोनों का रिव्यू किया है। ब्रोकरेज ने अपने IPO Note में जहां फ्रैक्टल एनालिटिक्स के इश्यू को न्यूट्रल रेट किया है, वहीं, आय फाइनेंस को अवॉइड रेटिंग दी है। आईपीओ नोट में ब्रोकरेज ने अपनी रेटिंग की वजह भी साफ की हैं। SBI सिक्योरिटीज के एनालिस्टों ने जहां फ्रैक्टल एनालिटिक्स के हाई वैल्यूएशन पर चिंता जताई है। वहीं, आय फाइनेंस की वित्तीय स्थिति और कारोबार की स्थिति पर चिंता जाहिर की है।

Fractal Vs Aye SBI IPO Note

कैसी है दोनों की फाइनेंशियल स्थिति?

दोनों कंपनियों की तरफ से SEBI को दिए गए RHP और SBI IPO Note में दी गई जानकारी के मुताबिक FY25 के आधार पर देखें तो Fractal Analytics का ऑपरेशंस रेवेन्यू ₹2,765 करोड़ और मुनाफा ₹196 करोड़ रहा, जबकि Aye Finance की कुल आय ₹1,037 करोड़ और मुनाफा ₹175 करोड़ रहा। Fractal ने पिछले दो साल में लॉस से प्रॉफिट में मजबूत टर्नअराउंड दिखाया है। वहीं, दूसरी तरफ Aye Finance का बिजनेस स्थिर है, लेकिन FY26 की पहली छमाही में बढ़ती क्रेडिट कॉस्ट और NPA दबाव के कारण मुनाफा घटा है। रिटर्न के लिहाज से दोनों कंपनियों का ROE लगभग समान (11–12%) है, लेकिन Fractal तेज ग्रोथ और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन स्केलेबिलिटी के कारण ज्यादा ग्रोथ प्ले दिखती है, जबकि Aye Finance स्थिर लेकिन एसेट क्वालिटी जोखिम वाला NBFC मॉडल है।

पैरामीटर (FY25)Fractal AnalyticsAye Finance
सेक्टरAI & Data Analytics (IT)MSME Lending NBFC
ऑपरेशंस से रेवेन्यू₹2,765 करोड़कुल आय ₹1,037 करोड़
EBITDA₹350 करोड़PPOP ₹518 करोड़
PAT (मुनाफा)₹196 करोड़₹175 करोड़
EBITDA मार्जिन12.7%NBFC मॉडल (NIM 15.3%)
PAT मार्जिन7.1%~16.9% (PAT/Total Income)
ROE11.2%12.1%
ROAलागू नहीं3.1%
नेट डेब्ट/इक्विटी~0.2xउच्च (लेंडिंग बिजनेस मॉडल के कारण)
ग्रोथ ट्रेंडलॉस से प्रॉफिट में टर्नअराउंडस्थिर लेकिन ग्रोथ धीमी
प्रमुख जोखिमहाई वैल्यूएशन, क्लाइंट कंसंट्रेशनबढ़ता NPA, हाई क्रेडिट कॉस्ट

कैसा है वैल्यूएशन

Fractal Analytics का IPO FY25 की कमाई के आधार पर करीब 74 गुना P/E और 8 गुना से ज्यादा P/B वैल्यूएशन पर आ रहा है, जो इसे एक हाई-ग्रोथ AI और डेटा एनालिटिक्स कंपनी के तौर पर प्रीमियम कैटेगरी में रखता है। लेकिन ग्रोथ के मुकाबले वैल्यूएशन महंगा माना जा रहा है। वहीं Aye Finance का इश्यू करीब 18 गुना P/E और करीब 2 गुना P/B पर आ रहा है, जो इसके NBFC पीयर्स की तुलना में सस्ता दिखता है, लेकिन बढ़ते NPA और ऊंची क्रेडिट कॉस्ट के कारण बाजार इसे डिस्काउंट दे रहा है। यानी Fractal में निवेशक ग्रोथ के लिए प्रीमियम दे रहे हैं, जबकि Aye Finance में वैल्यूएशन आकर्षक दिखता है, पर एसेट क्वालिटी जोखिम निवेशकों की चिंताजनक है।

कंपनीCMP / Issue Price (₹)P/E (x)P/BV (x)Adj. P/BV (x)EV/EBITDA (x)ROE (%)ROA (%)GNPA (%)
Fractal Analytics (IPO)900 (UB)73.78.2NA41.211.2NANA
Aye Finance (IPO)129 (UB)18.21.92.0NA12.13.14.2
Five-Star Business Finance46212.72.22.2NA18.78.21.8
SBFC Finance9028.63.13.2NA11.64.42.7

टेबल से समझें: Fractal Analytics का IPO वैल्यूएशन टेक सेक्टर की तरह काफी प्रीमियम पर है और इसका कोई डायरेक्ट लिस्टेड पीयर मौजूद नहीं है। वहीं Aye Finance पीयर्स की तुलना में P/BV के आधार पर सस्ता दिखता है, लेकिन इसकी एसेट क्वालिटी और क्रेडिट कॉस्ट कमजोर होने के कारण वैल्यूएशन डिस्काउंट पर है।

क्या हैं रिस्क और ग्रोथ प्लान?

Fractal की ग्रोथ टेक्नोलॉजी और ग्लोबल AI डिमांड से जुड़ी है, जबकि Aye Finance की ग्रोथ MSME लेंडिंग विस्तार पर निर्भर है, लेकिन वहां एसेट क्वालिटी सबसे बड़ा जोखिम बनी हुई है।

Fractal Analytics

प्रमुख रिस्क : कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा कुछ चुनिंदा बड़े क्लाइंट्स और खासकर अमेरिकी बाजार से आता है, इसलिए क्लाइंट लॉस या टेक बजट कटौती का असर पड़ सकता है। AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल से क्लाइंट खुद इन-हाउस एनालिटिक्स विकसित कर सकते हैं, जिससे आउटसोर्सिंग बिजनेस पर दबाव बन सकता है। साथ ही, AI और डेटा साइंस टैलेंट को बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।

ग्रोथ प्लान : कंपनी बड़े ग्लोबल क्लाइंट्स (Must Win Clients) की संख्या बढ़ाने, AI रिसर्च और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में निवेश, और अधिग्रहण व टेक पार्टनरशिप के जरिए नए बाजारों में विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है। भारत सरकार के IndiaAI मिशन में भागीदारी भी भविष्य की ग्रोथ का बड़ा अवसर मानी जा रही है।

Aye Finance

प्रमुख रिस्क: कंपनी छोटे MSME ग्राहकों को लोन देती है, जहां डिफॉल्ट रिस्क ज्यादा रहता है। हाल के वर्षों में GNPA और क्रेडिट कॉस्ट बढ़े हैं, जिससे मुनाफे पर दबाव आया है। अनसिक्योर्ड लोन का बड़ा हिस्सा भी जोखिम बढ़ाता है।

ग्रोथ प्लान: कंपनी शाखा नेटवर्क के जरिए AUM बढ़ाने, ज्यादा मॉर्गेज (सिक्योर्ड) लोन पर फोकस कर क्रेडिट कॉस्ट कम करने, टेक्नोलॉजी से ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने और फंडिंग सोर्सेस को डायवर्सिफाई करने की रणनीति पर काम कर रही है।

कैसा रहा पहले दिन का सब्सक्रिप्शन

IPO के पहले दिन दोनों इश्यू को निवेशकों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला। Fractal Analytics का IPO कुल मिलाकर केवल 0.06 गुना सब्सक्राइब हुआ, जहां रिटेल कैटेगरी में 0.26 गुना और NII में 0.05 गुना बोलियां आईं, जबकि QIB निवेशकों ने अभी तक कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसी तरह Aye Finance का IPO भी पहले दिन सिर्फ 0.04 गुना सब्सक्राइब हुआ, जिसमें रिटेल निवेशकों की भागीदारी 0.20 गुना और NII से मांग बेहद कमजोर रही, जबकि QIB कैटेगरी में कोई बोली नहीं लगी। यानी पहले दिन दोनों IPO में एंकर निवेशकों को छोड़कर बाकी निवेशक सतर्क नजर आए।

CategoryFractal Analytics Subscription (x)Shares OfferedShares Bid ForAmount (₹ Cr)Aye Finance Subscription (x)Shares OfferedShares Bid ForAmount (₹ Cr)
Anchor113,869,49913,869,4991,248.26135,698,42035,698,420460.51
QIB (Ex Anchor)09,194,18700023,022,50900
NII0.054,612,737232,97620.970.0111,744,18672,0360.93
Retail0.263,075,158809,63272.870.27,829,4571,534,10019.79
Employees0.1736,19676,2246.86NANANANA

कैसा रहा GMP का का हाल?

ग्रे मार्केट में भी दोनों IPO को पहले दिन खास उत्साह नहीं मिला है। Fractal Analytics IPO का GMP करीब ₹18 यानी इश्यू प्राइस पर लगभग 2% के मामूली प्रीमियम पर चल रहा है, जो फिलहाल सीमित लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। वहीं Aye Finance IPO का GMP शून्य पर बना हुआ है, यानी ग्रे मार्केट में भी निवेशक अभी इस इश्यू को लेकर उत्साहित नहीं दिख रहे। कुल मिलाकर, सब्सक्रिप्शन की तरह ग्रे मार्केट ट्रेंड भी पहले दिन दोनों IPO के लिए कमजोर सेंटीमेंट दिखा रहा है।

IPO नामGMP (₹)GMP (%)सब्सक्रिप्शन (Day 1)इश्यू प्राइस (₹)IPO साइज (₹ करोड़)लिस्टिंग अनुमान
Fractal Analytics IPO18~2%0.06x9002,833.9हल्का प्रीमियम संभव
Aye Finance IPO00%0.04x1291,010फ्लैट लिस्टिंग संकेत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here