- Aly Goni Seen With Mystery Girl In Viral Video: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन दिनों वह ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी कुकिंग कमाल की होती है। ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अली गोनी की जोड़ी जन्नत जुबैर के साथ देखने को मिल रही है और दोनों ही अपनी कुकिंग से लोगों का खूब दिल जीतते हैं। लेकिन हाल ही में अली गोनी एक वायरल वीडियो के लिए चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में अली गोनी (Aly Goni) एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए। वीडियो में अली पैपराजियों के सामने मिस्ट्री गर्ल संग पोज देते दिखे। लेकिन उनका ये वीडियो देख फैंस का दिमाग घूम गया और उन्होंने तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिये। हालांकि इस मामले पर अब खुद जैस्मिन भसीन ने चुप्पी तोड़ी है।
- अली गोनी (Aly Goni) के साथ वीडियो में नजर आ रही महिला को जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपनी भाभी बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी और मिस्ट्री गर्ल को अपनी सबसे पसंदीदा महिला बताया। जैस्मिन भसीन की इंस्टाग्राम स्टोरी के मुताबिक, अली गोनी के साथ नजर आ रही महिला का नाम नेहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरी पसंदीदा और बेस्ट गर्ल जिसे मैं जानती हूं। इस बार आपसे मुलाकात नहीं हो पाई। दोस्तों भाभी है हमारी सबसे प्यारी। तो प्लीज शांत हो जाओ और उनपर अपना ढेर सारा प्यार लुटाओ।” जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर फैंस की चिंता को दूर कर दिया।
- सालों से एक साथ हैं अली गोनी और जैस्मिन भसीन
- बता दें कि अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) की प्रेम कहानी की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। लेकिन ‘बिग बॉस 14’ में अली गोनी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद जैस्मिन भसीन से अपने दिल की बात कही थी। साल 2021 से ही दोनों रिलेशनशिप में हैं। यहां तक कि कुछ वक्त से अली गोनी और जैस्मिन भसीन लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे हैं। दोनों की जोड़ी पर प्यार लुटाते हुए फैंस भी नहीं थकते।








































